Select Date:

पूनम पांडेय ने मौत से 3 दिन पहले किया था पोस्ट, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद बांटी थीं भगवान की मूर्तियां

Updated on 02-02-2024 01:35 PM
मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडेय की अचानक मौत से हर किसी को शॉक लगा है। 2 फरवरी को पूनम पांडेय की सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर आई, जिसकी पुष्टि उनके मैनेजर ने भी की। हर कोई हैरान है कि आखिर यह सब कैसे एकदम अचानक से हो गया। फैंस बुरी तरह सदमे में हैं। एक-दो महीने पहले ही पूनम पांडेय को जब पपाराजी ने स्पॉट किया था, तो वह एकदम ठीक थीं। यही नहीं, 3 दिन पहले तक भी वह ठीक थीं, गोवा में एक इवेंट में शामिल हुई थीं।

32 वर्षीय Poonam Pandey का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी उसी दिन का है। उन्होंने तीन दिन पहले यानी 30-31 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह गोवा में नजर आ रही थीं। वीडियो में वह एकदम अच्छी-खासी और ठीक नजर आ रही थीं।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद बांटी थीं भगवान काम की मूर्तियां

यही नहीं, हफ्तेभर पहले ही पूनम ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पपाराजी को गरीबों को श्रीराम की मूर्तियां बांटी थीं। उन्होंने 24 जनवरी को भगवान राम की मूर्तियां बांटते हुए प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जताई थी। पूनम पांडेय ने कहा था कि ऐसा लग रहा है जैसे भगवान राम वनवास के बाद अयोध्या लौट आए हैं।

मौत से 3 दिन पहले गोवा का वीडियो किया था शेयर

पूनम पांडेय ने वीडियो शेयर कर लिखा था, 'वाइट एंड ब्लैक, यिन एंड यैंग जो मेरी लाइफ को बैलेंस करते हैं।' वीडियो में पूनम पांडेय कैमरे की ओर स्माइल करते नजर आ रही हैं। वहीं इससे एक हफ्ते पहले उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। कहने का मतलब है कि पूनम पांडेय ने कहीं भी अपनी हेल्थ या किसी बीमारी को लेकर फैंस के साथ कुछ शेयर नहीं किया। और अब जब अचानक से सर्वाइकल कैंसर के कारण उनकी मौत की खबर आई, तो लोग शॉक में हैं।

फैंस सदमे में, नहीं कर पा रहे यकीन

पूनम पांडेय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें बताया गया कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई है। यह पोस्ट फैंस के कमेंट्स से भरा पड़ा है। वो सदमे में हैं और पूछ रहे हैं कि कहीं यह फेक तो नहीं? कहीं पूनम पांडेय का अकाउंट हैक तो नहीं हो गया? लेकिन एक्ट्रेस के मैनेजर ने 'न्यूज18' को कन्फर्म किया कि पूनम पांडेय का निधन गुरुवार, 1 फरवरी की रात हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.