Select Date:

जिंदा हैं पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की जागरुकता के लिए खुद फैलाई अपनी मौत की खबर

Updated on 03-02-2024 01:16 PM
पूनम पांडे के कथित निधन की खबर ने 2 फरवरी की सुबह-सुबह हर किसी को शॉक किया। नवभारतटाइम्स डॉट कॉम को सूत्र के हवाले से एक्ट्रेस को लेकर चौंकाना वाली खबर मिली है, जिसमें बताया जा रहा है कि वो जिंदा हैं। पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही उनके कथित मौत की खबर शेयर की गई, जिसके बाद हर तरफ जैसे तूफान सा मच गया। इस पोस्ट में बताया गया कि पूनम का निधन सर्वाइकल कैंसर की वजह से हो गया और इस वक्त उनके अपने सदमे में हैं। सदमा तो हर किसी को लगा क्योंकि दो दिन पहले तक पब्लिक इवेंट में ग्लैमरस और हेल्दी दिख रहीं पूनम को अचानक सर्वाइकल कैंसर ने निगल लिया, इसे लेकर यकीन कर पाना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा। सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटीज़ और पब्लिक उनके लिए दुख जताते दिखे वहीं काफी लोगों ने इसे फेक और पूनम का अगला स्टंट भी बताया। हालांकि खबर आई कि उनके मैनेजर ने पूनम के निधन की खबर को कन्फर्म किया है, लेकिन उनकी डेड बॉडी किस हॉस्पिटल में है, इसे लेकर उनके पास कोई जवाब नहीं था। नवभारतटाइम्स को सूत्र से ये जानकारी मिली है कि पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर खुद उड़वाई है और इसके पीछे एक खास वजह है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर जान बूझकर एक खास मकसद से फैलाई है। सूत्र ने कहा, 'पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन को प्रमोट करने के लिए अपनी मौत की खबर फैलाई है, उसके प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया, जिसके वैक्सीन को लेकर हाल ही में घोषणा की गई है। उसी वैक्सीन को प्रमोट करने के लिए पूनम ने इस तरह की खबर फैलाई है।'

मिली जानकारी के मुताबिक, पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर जान बूझकर एक खास मकसद से फैलाई है। सूत्र ने कहा, 'पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन को प्रमोट करने के लिए अपनी मौत की खबर फैलाई है, उसके प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया, जिसके वैक्सीन को लेकर हाल ही में घोषणा की गई है। उसी वैक्सीन को प्रमोट करने के लिए पूनम ने इस तरह की खबर फैलाई है।'

उनकी बिल्डिंग के लोगों को भी इस बारे में कुछ नहीं पता

वहीं लोखंडवाला इलाके में जहां वो रहती हैं उनकी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों तक की नहीं पता कि सच क्या है। बताया जा रहा है कि पूनम की बहन का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। इन तमाम खबरों के बीच पूनम के ड्राइवर का भी बयान सामने आया। उन्होंने 'अमर उजाला' से एक्ट्रेस के बारे में बात की और कहा कि वो घटना से एक दिन पहले शाम तक बांद्रा वाले अपने फ्लैट में थीं और अचानक कहीं बाहर चली गईं।

किसी ने कहा सुबह हुई मौत तो किसी ने बताया- गुरुवार रात निधन

वहीं पूनम की एक दोस्त ने ये कहकर सबको हैरान कर दिया कि वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और 2 फरवरी को सुबह 7 बजे कानपुर में उनका निधन हो गया, जबकि उनकी टीम ने गुरुवार रात निधन की बात कही थी। इन सबके अलावा पूनम के कथित एक्स बॉयफ्रेंड बिपिन हेडेकर का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.