Select Date:

कंगाल पाकिस्‍तान बुरा हाल, तेल नहीं मिला तो सरकारी एयरलाइन पीआईए की 81 में से 70 फ्लाइट कैंसिल

Updated on 23-10-2023 02:26 PM
कराची: पाकिस्‍तान की सरकारी व‍िमानन कंपनी पाकिस्‍तान इंटरनेशरल एयरलाइंस को तेल की भारी कमी के कारण अपनी 81 में से 70 उड़ान को कैंसिल करना पड़ा है। पीआईए ने यह बयान ऐसे समय पर जारी किया है जब पाकिस्‍तान की सरकारी तेल कंपनी ने एक दिन पहले ही कहा था कि उसे तेल की सप्‍लाई करने के लिए 22 करोड़ डॉलर का अग्रिम पैसा मिला है। इस तेल को पीआईए के 39 व‍िमानों को दिया जाना था। वहीं पीआईए ने एक बयान जारी करके कहा कि उसे केवल 4 व‍िमानों के लिए ही तेल मिला है।

पीआआई ने अपने बयान में कहा कि तेल नहीं मिलने से व‍िमानों की उड़ान प्रभाव‍ित हो रही है। पाकिस्‍तान की सरकार तेल कंपनी को पैसे नहीं मिलने के बाद सप्‍लाइ कैंसिल करने की वजह से पीआईए की उड़ानें लगातार कैंस‍िल हो रही हैं। पाकिस्‍तान की सरकार भारत की एयर इंडिया की तरह से ही पीआईए का भी निजीकरण करना चाहती है। पीआईए इस समय भारी घाटे में चल रही है और उस पर अरबों रुपये का बकाया बना हुआ है। पीआईए ने केयर टेकर सरकार से 23 अरब रुपये की सहायता मांगी है ताकि व‍िमानों का संचालन जारी रखा जा सके।

पीआईए को पैसा देकर भी नहीं मिला तेल


इसके बाद केयर टेकर पीएम अनवार उल हक काकर ने पीआईए के फाइनेंस को रीस्‍ट्रक्‍चर करने और उसको स्थिर करने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। इस बीच पीआईए के प्रवक्‍ता ने कहा है कि रव‍िवार को 81 सिड्यूल फ्लाइट में से केवल 11 उड़ानों का ही संचालन हो सका। उन्‍होंने दावा किया कि सरकारी तेल कंपनी को तेल के लिए अग्रिम भुगतान किया जा चुका है। उन्‍होंने कहा कि पैसा देने के बाद भी हमें तेल नहीं दिया गया जिससे इतनी बड़ी तादाद में उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा।

प्रवक्‍ता ने कहा कि जिस तरह से उन्‍हें तेल की सप्‍लाई की जा रही है, उससे इस बात की बहुत कम संभावना है कि उड़ानों का पूरी तरह से संचालन शुरू हो पाए। पाकिस्‍तानी सरकारी तेल कंपनी ने पीआईए को कोई भी उधार देने से मना कर दिया है। प्रवक्‍ता ने कहा कि अब पीआईए का पूरा फोकस अपनी अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर है जहां के लिए उन्‍हें अन्‍य स्रोतों से तेल मिल सकता है। उन्‍होंने कहा कि सरकारी एयरलाइन गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.