Select Date:

रूस से पहली बार तेल खरीदकर खुश हुआ कंगाल पाकिस्‍तान, विशेषज्ञ ने दे दी बड़ी चेतावनी, बढ़ेगी टेंशन

Updated on 12-06-2023 07:27 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को घोषणा की कि रूस से सस्‍ते तेल की पहली खेप कराची बंदरगाह पहुंच गई है। इस तेल को सोमवार को उतारा जाना शुरू होगा। भारत की तरह से पाकिस्‍तान ने अब रूस से सस्‍ता तेल खरीदा है। पाकिस्‍तान को उम्‍मीद है कि इससे कर्ज के संकट और भुगतान संतुलन से जूझ रहे देश को बड़ी राहत मिलेगी। पाकिस्‍तान के पास विदेशी मुद्राभंडार भी 4 अरब डॉलर से कम हो गया है। शहबाज शरीफ जहां रूसी तेल को लेकर खुश हो रहे हैं, विशेषज्ञ उन्‍हें आने वाले समय में अमेरिकी कोपभाजन की चेतावनी दे रहे हैं।

पाकिस्‍तान को सबसे ज्‍यादा विदेशी मुद्रा ऊर्जा के आयात करने पर खर्च करनी पड़ती है। इस डील में पाकिस्‍तान केवल क्रूड ऑयल खरीदेगा और अगर पहला ट्रांजेक्‍शन सही से हो गया तो कुल आयात 1 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंच सकता है। बताया जा रहा है कि इस तेल के लिए पाकिस्‍तान पैसे का भुगतान चीन की मुद्रा में कर रहा है। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस इस समय पश्चिमी देशों की बजाय भारत और चीन को बहुत बड़े पैमाने पर तेल का निर्यात कर रहा है।

रूस से दोस्‍ती पर पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ ने किया आगाह

शहबाज ने ट्वीट करके कहा, 'मैंने देश के साथ किया गया एक और वादा पूरा कर लिया है। इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रूस का सस्‍ता तेल कराची पहुंच गया है और कल से तेल उतारा जाना शुरू हो जाएगा। आज का दिन बदलाव का है। हम समृद्धि, आर्थिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक और कदम बढ़ा चुके हैं।' शहबाज ने कहा कि यह पाकिस्‍तान और रूस के बीच रिश्‍तों की नई शुरुआत है। शहबाज भले ही भारत के करीबी दोस्‍त रूस के साथ अच्‍छे रिश्‍ते को बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं लेकिन विशेषज्ञ उसे चेतावनी दे रहे हैं।

अमेरिका के विल्‍सन सेंटर में फेलो और पाकिस्‍तान के वरिष्‍ठ पत्रकार बाकिर सज्‍जाद ने कहा कि रूसी तेल के पाकिस्‍तान पहुंचने से जहां नई संभावनाएं खुली हैं, वहीं इससे कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। इसमें लाभ, दाम, निरंतरता और पेमेंट का तरीका शामिल है। उन्‍होंने कहा कि क्‍या रूसी तेल नियमित तेल की क्‍वालिटी से बराबरी कर सकेगा। उन्‍होंने कहा कि क्‍या रूसी तेल को रिफाइन करने के बाद वह बाजार में प्रतियोगी साबित होगा। क्‍या जनता को कम दाम पर यह मिल सकेगा
अमेरिका और पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया होगी अहम
सज्‍जाद ने यह भी सवाल किया कि क्‍या सऊदी अरब और यूएई की तरह से ही लंबी अवधि के लिए रूसी तेल की विश्‍वसनीय तरीके से सप्‍लाइ हो सकेगी, यह अभी देखना होगा। वहीं अमेरिका और यूरोपीय देश यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस से पाकिस्‍तान के तेल खरीदने पर क्‍या प्रतिक्रिया देंगे, यह देखना भी महत्‍वपूर्ण होगा। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान जिस मुद्रा में इस तेल का भुगतान करेगा, उसका भविष्‍य के तेल और रिफाइन किए गए प्रॉडक्‍ट की सप्‍लाइ पर असर पड़ेगा। पाकिस्‍तान के रूस से तेल खरीदने पर सऊदी और यूएई भड़क सकते हैं जो अब तक उसे तेल से लेकर कर्ज तक दे रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.