Select Date:

खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'लाडला 2' का पोस्टर रिलीज, पर्दे पर फिर धमाल मचाएंगे एक्टर

Updated on 11-08-2023 05:50 PM
खेसारी लाल यादव के फैन्स उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जब भी खेसारी की कोई फिल्म या गाना आता है, तो वह छा जाता है। खेसारी अब अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'लाडला 2'। हाल ही मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव लीड रोल में नजर आएंगे।


Ladla 2 इसी नाम से 2015 में आई फिल्म का सीक्वल है। वह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी, और उसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब 'लाडला 2' रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि अभी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। Khesari Lal Yadav की फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, और उसके साथ ही बताया गया है कि 'लाडला 2' का ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

'लाडला 2' की कहानी

'लाडला 2' एक मां और बेटे के प्यार और ममता की कहानी है। प्रोड्यूसर अभय सिन्हा ने कहा कि यह एक बेजोड़ सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है। इसे ग्रैंड स्केल पर बनाया गया है। वह बोले, 'इस फिल्म का पहला पार्ट सुपर डूपर हिट रहा था। इसलिए हमने फिल्म को इस तरह से बनाया है कि फिल्म लोगों को एंटरटेन करे, और उन्हें फिल्म के यूनीक होने का एहसास हो।' अभय सिन्हा ने कहा कि 'लाडला 2' में सभी कलाकारों ने बेहद शानदार काम किया है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

'लाडला2' की स्टारकास्ट

'लाडला 2' को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है, जो एक मंझे हुए निर्देशक हैं, और उनकी फिल्मों को खूब सराही जाती है। फिल्म में खेसारीलाल यादव और माया यादव के साथ मेघा श्री, अमित शुक्ला, अनूप अरोड़ा, एयाज़ खान और रश्मि शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के को-प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह और विवेक कुमार हैं। गीतकार अरविन्द तिवारी, विनय निर्मल, सत्या सावरकर और बबुआ विकास हैं। संगीतकार ओम झा हैं। डीओपी वासु हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कथा राजन अग्रवाल का है। संवाद विराज मिश्रा का है। संकलन जितेंद्र सिंह जीतू का है। कोरियोग्राफी राम शेवक मेवालाल गुप्ता हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.