Select Date:

पावर स्टार पवन सिंह बनेंगे 'योगी', दिखेंगे 'सनक' में 'रूद्र', 'हिदायत खान' और 'बिहार' भी मचाएगा धमाल

Updated on 03-08-2023 03:25 PM
भोजपुरी सिने जगत में सभी के दिलों पर राज करने वाले और पावर स्टार के नाम से फेमस पवन सिंह जल्द ही 'सारेगामा हम' भोजपुरी की पांच फिल्मों में नजर आने वाले हैं, इसकी अनाउंसमेंट सारेगामा म्यूजिक कंपनी के सीएमडी विक्रम मेहरा ने की। पवन सिंह की पांचों फिल्मों का निर्माण सारेगामा यूडली फिल्म्स के साथ मिलकर करेगी। इन सभी फिल्मों की प्रस्तुति सारेगामा हम भोजपुरी के बैनर से होने वाली है। यह जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन सिंह और यूडली फिल्म्स के सिद्धार्थ की मौजूदगी में विक्रम मेहरा ने दी।

पवन सिंह को जिन पांच फिल्मों के लिए सारेगामा कैंप में एंट्री मिली है उन फिल्मों के नाम हैं - हिदायत खान, योगी, रूद्र, सनक और बिहार। यह सभी फिल्में अलग-अलग हैं और इसके लिए पवन सिंह ने सारेगामा हम भोजपुरी के साथ-साथ सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा और बद्रीनाथ झा का भी आभार व्यक्त किया है। पवन सिंह ने कहा है कि इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। कर्म ही पूजा है। चाहे वह सिंगिंग हो या एक्टिंग हो हम पूरी तन्मयता के साथ इसे करते हैं।

पवन सिंह ने कहा- मुझसे ज्यादा कोई स्पीड दिखा दे तो मान लूंउन्होंने कहा, 'मैं जिस सेट पर जाता हूं और वहां काम हो रहा होता है तो उस जगह पर मुझसे ज्यादा कोई स्पीड दिखा दे तो मैं मान लूं। सेट पर मुझसे बेहतर काम कोई नहीं कर सकता है। पवन सिंह ने कहा कि सारेगामा कंपनी ने सोच से आगे बढ़कर काम किया है। इनकी टीम बेहद जबरदस्त है और इस वजह से इनका जो भी प्रोजेक्ट मार्केट में आया, उसने तहलका मचा दिया। हमारा भी कोलैबोरेशन इतिहास क्रिएट करेगा।'


सिंगल स्क्रीन थिएटर की बुरी हालत!

मौके पर सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा से जब पूछा गया कि जिस दौर में सिंगल स्क्रीन थिएटर की हालत बेहद बुरी है, वहां फिल्म की ओर जाने का फैसला क्या सही है? इस सवाल के जवाब में विक्रम मेहरा ने कहा, 'कुछ साल पहले जब हमने भोजपुरी के गानों के लिए एक मंच बनाया था तब भी लोगों ने हमसे यही पूछा था। जब हमने कारवां का कांसेप्ट लेकर आए, तब भी लोगों ने कहा कि डिजिटल एज में डब्बे की क्या जरूरत? लेकिन हमने अपनी मेहनत और लगन से अपना रास्ता खुद बनाया। यहां भी करेंगे।'

अब भोजपुरी में भी फिल्में बनाएंगे

विक्रम मेहरा ने आगे कहा, 'हम दूसरे भाषाओं में फिल्म तो बना ही रहे हैं अब हम भोजपुरी में भी फिल्म बनाएंगे। हम यहां भी जो सब बनाते हैं उससे आगे बढ़कर अच्छी फिल्मों का निर्माण करेंगे। हम यहां भी प्रोडक्शन बढ़ा देंगे और ताकि जब फिल्में आएंगी तो मुंबई में बैठा इंसान भी इस फिल्म से कनेक्ट कर पाएगा। जिस तरह लोग दूसरे भाषा के सिनेमाओं को देखते हैं, इस सिनेमा को देख पाएंगे। इसकी शुरुआत हम कर रहे हैं और ऐसे में पवन सिंह से बड़ा स्टार कोई दूसरा हो नहीं सकता था। इसलिए हमने उनके साथ आने वाले दिनों में पांच फिल्में करेंगे। हम विश्वास दिलाते हैं कि जिस तरह से हमने भोजपुरी गाने की दशा और दिशा बदल दी, उसी तरह हम फिल्मों को भी एक नया आयाम देंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.