Select Date:

साढ़े तीन साल से नहीं बदला PPF का ब्याज, चुनावी मौसम में मिलेगा फायदा? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Updated on 29-09-2023 01:45 PM
नई दिल्ली: पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और दूसरे लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा होती है। इसी कड़ी में इस महीने के अंत में यानी 30 सितंबर को सरकार इन योजनाओं की ब्याज दर की समीक्षा करेगी। सवाल यह है कि क्या दिसंबर तिमाही के लिए ब्याज दरों में इजाफा होगा? पिछली कुछ तिमाहियों में सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) की ब्याज दरों में इजाफा किया है। लेकिन पीपीएफ की दरों में एक अप्रैल 2020 से कोई बदलाव नहीं किया गया है। क्या इस बार यह ट्रेंड बदलेगा? जानिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि ब्याज दरों को कैसे कैल्कुलेट किया जाता है। छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें सेकेंडरी मार्केट में सरकार के 10 साल के बॉन्ड्स की मार्केट यील्ड से जुड़ी हैं। इसके लिए एक तय फॉर्मूला है। यह सरकारी बॉन्ड्स पर पिछले तीन महीने के एवरेज यील्ड के हिसाब से तय किया जाता है। इसी आधार पर सरकार हर तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर तय करती है। यह फॉर्मूला श्यामला गोपीनाथ कमेटी की सिफारिशों पर आधारित है। सरकार ने 2016 में इसे नोटिफाई किया था। इसके मुताबिक पीपीएफ की ब्याज दर बेंचमार्क यील्ड से 25 बेसिस अंक अधिक होनी चाहिए।

चुनावी मौसम में मिलेगा फायदा?

जून से अगस्त 2023 के दौरान बेचमार्क बॉन्ड पर यील्ड का औसत 7.14 परसेंट रहा। इस तरह पीपीएफ की ब्याज दर 7.39 परसेंट होनी चाहिए। लेकिन सरकार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। अप्रैल 2020 से यह 7.1 परसेंट पर ठहरा हुआ है। इसी तरह सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड से 75 बेसिस अंक अधिक होनी चाहिए। फॉर्मूले के मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए यह 7.89 परसेंट बैठती है। जुलाई-सितंबर तिमाही में इसकी ब्याज दर आठ परसेंट है। इसी तरह सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर बॉन्ड यील्ड से 100 बेसिस अंक ज्यादा मिलना चाहिए। फॉर्मूले के मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए यह 8.14 परसेंट होना चाहिए। जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए इस पर 8.2 परसेंट ब्याज मिल रहा है।

ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म विंट वेल्थ के को-फाउंडर और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर अंशुल गुप्ता ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में यील्ड 6.9 से 7.3 परसेंट की रेंज में रही। जुलाई-सितंबर में यह 7.0 से 7.2 परसेंट है। चूंकि बेंचमार्क यील्ड में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन चुनावी मौसम में सरकार इसमें इजाफा कर सकती है। इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और फिर अगले साल आम चुनाव होंगे।

कितनी हो सकती है बढ़ोतरी

सेबी में रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और StableInvestor.com के फाउंडर देव आशीष कहते हैं कि सरकार ने अप्रैल 2020 से पीपीएफ की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। तब इसे 7.9 परसेंट से घटाकर 7.1 परसेंट किया गया था। इस बार भी इसमें कोई बदलाव की संभावना नहीं है। कई जानकार मानते हैं कि अगर सरकार इसमें बढ़ोतरी भी करती है तो यह बेहद मामूली होगी। इसकी वजह यह है कि पीपीएफ फंड का साइज बहुत बड़ा है। अगर सरकार इसमें ज्यादा बढ़ोतरी करती है तो उस पर इंटरेस्ट का बोझ बढ़ जाएगा। GoalTeller के कोफाउंडर विवेक बांका कहते हैं कि महंगाई और अगले साल होने वाले आम चुनावों को देखते हुए सरकार इस बार पीपीएफ की ब्याज दर में बदलाव कर सकती है। लंबे समय से निवेशकों को इसका इंतजार है और इसमें कम से कम 25 से 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.