प्रभास 'फौजी' में बनेंगे अंग्रेजों की सेना के अधिकारी, डायरेक्टर बोले- ये शाहरुख खान की फिल्म जैसी नहीं है
Updated on
30-01-2025 05:50 PM
सुपरस्टार प्रभास की झोली में इस वक्त बैक-टू-बैक कई बेहतरीन फिल्में हैं। वह जहां प्रशांत नील की 'सलार पार्ट 2' में नजर आने वाले हैं, वहीं उनकी 'द राजा साब', 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच डायरेक्टर हनु राघवपुडी की एक फिल्म भी है, जिसमें प्रभास अलग हटके अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'फौजी' है। हाल ही यह चर्चा शुरू हुई कि प्रभास की यह फिल्म शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 'वीर-जारा' से प्रेरित है। लेकिन अब इन खबरों को खारिज कर दिया गया है।
हाल ही OTTPlay ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि प्रभास की 'फौजी' का शाहरुख की 'वीर-जारा' से कोई लेना-देना नहीं है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि हनु राघवपुडी ने प्रभास की फिल्म के लिए नई और ऑरिजनल कहानी लिखी है। फिल्म में एक्शन और रोमांस का डोज होगा, जबकि यह मूल रूप से एक पीरियड ड्रामा होगी। प्रभास फिल्म में एक सैन्य अधिकारी के रोल में दिखेंगे।
1945 का बैकड्रॉप, फिल्म में मिथुन और जया प्रदा भी
'फौजी' की कहानी का प्लॉट साल 1945 का है। इसमें वह ब्रिटिश आर्मी के अधिकारी बने हैं। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी हैं। फिल्म में एक्शन-सीक्वेंस को लार्जर-दैन-लाइफ अंदाज में शूट किया जाना है। इसकी शूटिंग अभी हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है।
डायरेक्टर बोले- फिल्म की कहानी पूरी तरह से ऑरिजनल
हनु राघवपुडी ने राजेश मन्ने के साथ इंटरव्यू में अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 'फौजी' की स्क्रिप्ट खास तौर पर प्रभास को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी। कहानी पूरी तरह से नई है। फिल्म निर्माता ने कहा, 'इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और प्लॉट, सबकुछ पूरी तरह से नया है। यह प्रभास के लिए ही लिखी गई है और वह इसे बेहतरीन ढंग से निभाएंगे।'
'प्रभास के फैंस फिल्म को करेंगे सेलिब्रेट'
डायरेक्टर ने यह भी कहा है कि यह एक ऐसी फिल्म होगी, जिसे प्रभास के फैंस सेलिब्रेट करना चाहेंगे। एक बार जब दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखकर निकलेंगे, तो महसूस करेंगे कि प्रभास उनकी उम्मीदों खरे उतरे हैं।'
'प्रभास के फैंस फिल्म को करेंगे सेलिब्रेट'
डायरेक्टर ने यह भी कहा है कि यह एक ऐसी फिल्म होगी, जिसे प्रभास के फैंस सेलिब्रेट करना चाहेंगे। एक बार जब दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखकर निकलेंगे, तो महसूस करेंगे कि प्रभास उनकी उम्मीदों खरे उतरे हैं।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…