Select Date:

प्रभास की चाची श्यामला देवी ने बताया एक्टर कब करेंगे शादी, मीडिया से बोलीं- आप सभी को बुलाएंगे

Updated on 18-10-2023 02:56 PM
प्रभास कब शादी करेंगे? वह किस्से शादी करेंगे? ये दो सवाल हैं, जिसका जवाब जानने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'बाहुबली' की रिलीज के बाद से ही प्रभास की शादी की खबरें आने लगी थीं। पहले एक्टर का नाम अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा गया, और अब पिछले कुछ समय से कृति सेनन के साथ प्रभास का नाम जुड़ रहा है। इन्हीं लिंक-अप्स के बीच अब प्रभास की शादी को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो एक्टर की चाली श्यामला देवी ने शेयर किया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि Salaar की रिलीज के बाद Prabhas शादी कर लेंगे। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि वह किससे शादी करेंगे। पर शादी को लेकर चाची श्यामला देवी ने अहम जानकारी दे दी है, और यह भी कह दिया है कि वह शादी में पूरे मीडिया को इनवाइट करेंगी।

चाची ने बताया प्रभास की शादी का प्लान

M9.news की रिपोर्ट के मुताबिक, श्यामला देवी ने मीडिया द्वारा प्रभास की शादी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'हमारे पास दुर्गम्मा का आशीर्वाद है। ईश्वर हम सभी का अच्छे से ख्याल रखेगा। प्रभास की शादी जरूर होगी और जल्द ही होगी। हम आप सभी को शादी के लिए आमंत्रित करेंगे और इसका जश्न मनाएंगे।'

अरेंज या लव मैरिज करेंगे प्रभास? किससे होगी शादी?

अब चाची ने प्रभास की शादी को इतना हिंट तो दे दिया कि जल्दी शादी होगी और पूरा मीडिया आमंत्रित होगा। पर यह रिवील नहीं किया कि प्रभास की दुल्हनिया कौन होगी। क्या प्रभास अनुष्का शेट्टी या कृति सेनन से शादी करेंगे या फिर यह एक अरेंज मैरिज होगी?

अनुष्का और प्रभास की AI जेनरेटेड शादी वाली तस्वीरें

हाल ही प्रभास और अनुष्का शेट्टी की AI जेनरेटेड शादी की तस्वीरें वायरल हो गई थीं, जिन्हें देख फैंस एक्साइटेड हो गए थे। फैंस कहने लगे थे कि प्रभास और अनुष्का को सच में शादी कर लेनी चाहिए। दोनों की जोड़ी को 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में काफी पसंद किया गया था।

टॉक शो में अपनी शादी पर यह बोले थे प्रभास

इससे पहले 2022 में प्रभास ने तेलुगू टॉक शो 'अनस्टॉपेबल' में अपनी शादी को लेकर बात की थी। तब उन्होंने एक सवाल के जवाब में बड़े स्मार्ट तरीके से कहा था कि अगर सर्वानंद ने उनके बाद शादी करने के लिए कहा है, तो वह खुद सलमान खान की शादी हो जाने के बाद ही सात फेरे लेंगे।

22 दिसंबर को रिलीज होगी 'सालार'

मालूम हो कि प्रभास चाची श्यामला की संपत्ति के एकलौते वारिस भी हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो प्रभास अब 'सालार' में ही नजर आएंगे। प्रशांत नील की यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 में रिलीज होगी, और बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' से भिड़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.