Select Date:

मंगलवार को गिरकर संभली प्रभास की 'सलार', 19वें दिन वर्ल्‍डवाइड कमाई 700 करोड़ पार

Updated on 10-01-2024 02:04 PM
प्रभास की 'सलार' की कमाई में जहां सोमवार को बड़ा झटका लगा था, वहीं मंगलवार को 19वें दिन यह थोड़ी संभली है। अपने तीसरे वीकेंड में फिल्‍म ने 15.15 करोड़ कमाई करने के बाद इस फिल्‍म की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। फिल्‍म का औसत कारोबार अब हर दिन 3 करोड़ से भी नीचे चला गया है। आगे जहां शुक्रवार को विजय सेतुपति-कटरीना कैफ की 'मैरी क्रिसमस' रिलीज होने वाली है, वहीं 'सलार' को साउथ में धनुष की 'कैप्‍टन मिलर' और महेश बाबू की 'गुंटूर करम' से भी टक्‍कर मिलने वाली है। जाहिर तौर पर ऐसे में प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की मुश्‍क‍िलें और बढ़ने वाली हैं। हालांकि, इस बीच मंगलवार को यह फिल्‍म वर्ल्‍डवाइड 700 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है। लेकिन देश में अभी भी यह 400 करोड़ क्‍लब में नहीं पहुंच पाई है।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी 'सलार' ने मंगलवार को 19वें दिन देश में 2.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले सोमवार को इसने 2.40 करोड़ कमाए थे। ऐसे में कमाई में मामूली गिरावट है। फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 397.80 करोड़ रुपये है। फिल्‍म 400 करोड़ क्‍लब की दहलीज पर खड़ी है, लेकिन कम कमाई के कारण इसका इंतजार लंबा होता जा रहा है। मंगलवार को फिल्‍म की ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी में भी 1% की गिरावट आई है। सिनेमाघरों में औसतन 100 में से 15 सीटों पर दर्शक नजर आए हैं।

'सलार' का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

'सलार' ने मंगलवार को वर्ल्‍डवाइड एक बार फिर 6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इस तरह ग्‍लोबल मार्केट में फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 700.32 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि क्‍या यह 800 करोड़ क्‍लब में भी शामिल होगी। वैसे, इसके आसार अब कम ही नजर आ रहे हैं।

बॉक्‍स ऑफिस पर छाई है सुस्‍ती, ठंड ने किया बेड़ा गर्क

दिलचस्‍प बात यह है कि इस वक्‍त बॉक्‍स ऑफिस पर रणबीर कपूर की 'एनिमल' और शाहरुख खान की 'डंकी' भी कोई मजबूत स्‍थ‍िति में नहीं हैं। ऐसे में 'सलार' के पास खुलकर कमाई करने का पूरा मौका था। खासकर तब जब इसने ओपनिंग डे पर देश में 90 करोड़ रुपये से अध‍िक का बिजनस किया था। लेकिन नए साल की छुट्ट‍ियों के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्‍या बुरी तरह प्रभावित हुई। इसका एक प्रमुख कारण उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड भी है। खासकर दिल्‍ली-एनसीआर और यूपी-बिहार जैसे मास सर्किट पर इसका असर पड़ा है।

क्‍या रजनीकांत की '2.0' की बराबरी कर पाएगी 'सलार'?

प्रभास, पृथ्‍वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन की 'सलार' के लिए हिंदी की कमाई अब बहुत मायने रखती है, क्‍योंकि अब इसी वर्जन से सबसे अध‍िक कमाई हो रही है। तीसरे मंगलवार को कमाई के जो आंकड़े आए हैं, उसे देखने के बाद यही लगता है कि अब 'सलार' के लिए 'बाहुबली: द बिग‍िनिंग' की 418 करोड़ की कमाई की बराबरी कर पाना भी मुश्‍क‍िल है। फिलहाल, इसकी चुनौती रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' के 408 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की बराबरी करना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.