प्रकाश राज की दो टूक- सलमान खान को कोई धमका नहीं सकता, कोई सोचता है कि वो आसान टारगेट हैं तो ये दुख की बात है
Updated on
30-10-2024 12:30 PM
दिग्गज एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर प्रकाश राज अपने बेहतरीन किरदारों और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान के साथ 'वांटेड' और 'दबंग 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुके प्रकाश राज ने अब एक्टर को मिल रही धमकियों और उनकी सुरक्षा को लेकर दो टूक बात कही है। एक सम्मलेन के दौरान एक्टर ने कहा कि सलमान खान को जिस तरह धमकी मिल रही है, वह बेहद दुखद है। कोई अगर यह सोच रहा है कि वह आसान टारगेट हैं, तो यह बहुत बुरा है।
प्रकाश राज से सवाल किया गया था कि इन दिनों सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर के बाहर भी गोलीबारी हुई, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे? 'एबीपी न्यूज' से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'सलमान खान बहुत ही बहेतरीन इंसान हैं। वह बीइंग ह्यूमन हैं। यह बहुत दुखद है। उन्हें या किसी भी आर्टिस्ट को अगर इस तरह की धमकी मिलती है तो यह गलत है।'
'सलमान को आसान टारगेट समझना दुखद है'
प्रकाश राज ने आगे कहा, 'एक इंसान होने के नाते, कोई भी दूसरे इंसान को इस तरह से धमका नहीं सकता। एक कलाकार होने के नाते भी मैं ये कहूंगा कि अगर किसी को लगता है कि सलमान एक आसान टारगेट हैं, तो यह बहुत दुखद है।'
प्रकाश बोले- देश को सलमान का साथ देना चाहिए
'वांटेड' फिल्म में गनी भाई का किरदार निभाने वाली प्रकाश आगे कहते हैं, 'हमें एक देश के तौर पर सलमान खान के साथ खड़ा होना चाहिए कि ऐसा नहीं किया जा सकता। आप किसी एक्टर या किसी भी इंसान को इस तरह धमका नहीं सकते।'
पहले भी सलमान की तारीफ कर चुके हैं प्रकाश राज
प्रकाश राज पहले भी कई इंटरव्यू में सलमान खान की तारीफ कर चुके हैं। दोनों एक ही उम्र (59 साल) के हैं। हालांकि, बाकी दुनिया की तरह प्रकाश भी उन्हें सलमान भाई कहते हैं। एक बार उन्होंने इस बारे में पूछे जाने पर कहा था, 'मैं भी उन्हें भाई बुलाता हूं, वह ऐसे इंसान हैं कि उनसे मिलकर, उनको जानकर, सम्मान और प्यार से उन्हें यही कहने को दिल करता है।'
सलमान को धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार
सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से लगातार धमकियां मिल रही है। बीते दिनों एक्टर के दोस्त और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। अप्रैल महीने में उनके घर के बाहर गोलीबार हुई थी, जिसके बाद सरकार ने उन्हें Y+ ग्रेड की सुरक्षा दी है। दो दिन पहले दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर में एक और धमकी भरा फोन कॉल आया था। इसमें सलमान को और जीशान को जान से मारने की बात कही गई थी। पुलिस ने इस मामले में नोएडा से एक को गिरफ्तार किया है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…