'लाहौर 1947' में सनी देओल संग रोमांस करती दिखेंगी प्रीति जिंटा, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने दिया बड़ा अपडेट
Updated on
12-02-2024 05:04 PM
अनुभवी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक, राजकुमार संतोषी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी के बारे में अपनी भावनाएं शेयर कीं है। उन्होंने कहा, 'लंबे समय के बाद, प्रीति जिंटा फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लाहौर 1947 के साथ एक बहुत ही अहम भूमिका निभा रही हैं। वह वास्तव में हमारे इंडस्ट्री की टैलेंटेड और वर्सटाइल एक्ट्रेस हैं।'
राजकुमार ने की प्रीति जिंटा की तारीफ
राजकुमार संतोषी ने आगे कहा, 'प्रीति जो भी किरदार निभाती हैं, उसमें खुद को पूरी तरह से इनवेस्ट कर देती हैं और दर्शकों को यह महसूस कराती हैं कि वह उस किरदार के लिए ही बनी हैं। दिलचस्प बात यह है कि दर्शक उन्हें सनी देओल के साथ फिर से देखेंगे। इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा ही पसंद किया है और इस फिल्म की स्क्रिप्ट एक ऐसी जोड़ी की मांग करती है जो सनी और प्रीति की तरह सटीक हो।'इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर लगा था भारत की जासूसी का आरोप, दाऊद के साथ थी अफेयर की चर्चा, आज हैं एकदम गुमनाम
आमिर खान का होगा कैमियो
आमिर खान और सनी देओल पहली बार साथ आ रहे हैं। बीच में खबर थी कि 'लाहौर 1947' में आमिर का एक कैमियो भी होगा। ऐसे में फैन्स पहली बार दोनों को पर्दे के पीछे ही नहीं, बल्कि सामने भी साथ देखेंगे। कुछ समय पहले ही एक्टर ने इस मूवी का ऐलान किया था, जिसके बाद दर्शकों में एक्साइटेमेंट लेवल बढ़ गया है। प्रीति और सनी देओल को पहले 'हीरो' और 'फर्ज' जैसी मूवीज में साथ देखा गया था और इनकी जोड़ी को पसंद किया गया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…