Select Date:

आपकी जेब पर बोझ कम करने की तैयारी, LPG के बाद सस्ते पेट्रोल-डीजल की बारी, 5 तक कम हो सकती है कीमत

Updated on 08-09-2023 02:37 PM
नई दिल्ली: चुनावी मौसम में महंगाई से राहत का ऐलान आम बात है। अक्सर देखा जाता है कि चुनावी मौसम में सरकार की ओर से लोक लुभावने ऐलान किए जाते हैं। हाल ही में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत में कटौती की गई। गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये तक कम कर दिए गए। लंबे समय से महंगे रसोई गैस सिलेंडर में राहत का इंतजार कर रहे लोगों को केंद्र सरकार से राहत मिली और एलपीजी सिलेंडर की कीमत में दो सौ रुपये की कटौती तक राहत दी गई। गैस सिलेंडर के बाद अब आपको एक और राहत मिलने वाली है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का इंतजार कर रहे लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है।

सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों कटौती को लेकर विचार कर रही है। महंगे गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) से थोड़ी राहत देने के बाद अब आपको पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में जल्द ही बड़ी कटौती का तोहफा मिल सकता है। माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में 5 रुपये तक की कटौती की जा सकती है। माना जा रहा है कि दिवाली के आसपास सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती कर लोगों को महंगाई से राहत दे सकती है।


आसान नहीं होगी कटौती

घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल (JM Financials) के मुताबिक केंद्र सरकार दिवाली के आस-पास पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती कर सकती है। ये कटौती 3 से लेकर 5 रुपये तक की हो सकती है। माना जा रहा है कि सरकार एक्साइज ड्यूटी या वैट में कटौती कर लोगों को सस्ते पेट्रोल-डीजल का राहत दे सकती है। हालांकि ये फैसला सरकार के लिए इतना आसान नहीं होगा। रूस और सऊदी अरब साल की ओर से तेल उत्पादन में कटौती जारी रह सकती है। वहीं कच्चे तेल की कीमत में भी इजाफा हो सकता है।
आपको बता दें कि लंबे वक्त से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले 15 महीनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। आखिरी बार 21 मई 2022 को पेट्रोल की कीमत पर 8 रुपए और डीजल की कीमत पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था, जिसके बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।\

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.