गाजा में नरसंहार की तैयारी... अमेरिकी युद्धपोत देख बौखलाए हमास के हमदर्द एर्दोगान, इजरायल का पलटवार
Updated on
11-10-2023 01:58 PM
तेलअवीव: इजरायल और हमास आतंकियों में भीषण युद्ध के बीच अमेरिका का महाविनाशक युद्धपोत यूएसएस गेरार्ल्ड फोर्ड कई और विध्ववंसक जहाजों के साथ गाजा पट्टी की सीमा के पास पहुंच गया है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को देख हमास के हमदर्द तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान बौखला गए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि क्या अमेरिकी फाइटर जेट गाजा में हमला करेंगे और नरसंहार करेंगे। उन्होंने कहा कि गाजा में बिजली और पानी की सप्लाई को काट दिया गया है। एर्दोगान ने कहा कि आपको पानी बंद करके मानवाधिकारों के उल्लंघन का कोई अधिकार नहीं है। एर्दोगान के इस बयान पर इजरायल ने भी जोरदार पलटवार किया है।
इजरायल ने एर्दोगान से पूछा कि आपको गाजा के लोगों के मानवाधिकारों की चिंता है लेकिन हमारे अधिकारों का क्या। वहीं एर्दोगान ने कहा है कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के पहुंचने से गाजा में गंभीर नरसंहार हो सकता है। इससे पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री ने ऐलान किया था कि वह अपने एयरक्राफ्ट कैरियर को इजरायल की सीमा के पास भेज रहे हैं। एर्दोगान ने कहा कि अमेरिकी फाइटर जेट क्यों आए हैं, वे गाजा पर हमला करेंगे। तुर्की के राष्ट्रपति ने प्रस्ताव दिया है कि वह शांति की दिशा में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं।
इजरायल पर एर्दोगान ने पुतिन से बात की
इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की और फिलिस्तीन-इजरायल के बीच चल रहे तनाव पर चर्चा की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने तुर्की के संचार निदेशालय द्वारा जारी एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि मंगलवार को फोन पर बातचीत के दौरान एर्दोगन और पुतिन ने तनाव को फैलने से रोकने के उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। फोन पर बातचीत में एर्दोगन ने पुतिन से कहा कि नागरिक बस्तियों को निशाना बनाना चिंताजनक है और तुर्की इस तरह के कदमों का स्वागत नहीं करता है।
इसमें कहा गया है कि एर्दोगन ने क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, पुतिन ने अपनी ओर से इजरायल और गाजा पट्टी में नागरिक पीड़ितों की संख्या में 'विनाशकारी वृद्धि' पर चिंता व्यक्त की। इसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने 'तत्काल युद्धविराम' और 'बातचीत प्रक्रिया को फिर से शुरू करने' की आवश्यकता भी दोहराई। गौरतलब है कि हमास ने शनिवार को गाजा पट्टी से सटे इजरायली शहरों पर एक आश्चर्यजनक हमला किया, इसके बाद इजरायल ने गाजा पर जवाबी हमले शुरू कर दिए। इज़राइल-हमास संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है, गाजा और इज़राइल में मरने वालों की संख्या क्रमशः 900 और 1,008 हो गई है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…