संघ के विस्तार पर चर्चा
संघ प्रमुख मोहन भागवत का कार्यक्रम शनिवार को बैठकों के साथ शुरू हुआ। अवध प्रांत में संघ के सांगठनिक विस्तार और सेवा प्रकल्पों को लेकर बैठक शुरू हुई है। अवध प्रांत में संघ के कामकाज की समीक्षा के साथ आगे की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वर्ष 2025 में संघ के शताब्दी समारोह को देखते हुए आरएसएस सभी गांव तक अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। निराला नगर में अवध प्रांत के 7 विभागों की बैठक में आरएसएस, भाजपा और सरकार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हो रही है।
