पहली बार भारत जाने के लिए उत्साहित हैं राष्ट्रपति बाइडन... अमेरिकी अधिकारी ने कहा- संबंधों के लिए अहम होगा 2024
Updated on
22-04-2023 08:52 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सितंबर में भारत की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही 2024 भारत-अमेरिका संबंध के लिए एक 'बड़ा साल' होने जा रहा है। यह कहना है दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू का। उन्होंने कहा कि जी-20 में भारत के नेतृत्व ने दुनिया में भलाई के लिए एक ताकत के रूप में खड़े होने की उसकी क्षमता को और व्यापक बना दिया है। सितंबर में होने वाला बाइडन का भारत दौरा राष्ट्रपति के तौर पर उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
लू ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में 'पीटीआई-भाषा' से कहा, 'यह एक बड़ा साल होने जा रहा है। जाहिर तौर, पर भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है। इस साल अमेरिका एपेक की मेजबानी कर रहा है। जापान जी-7 की मेजाबनी कर रहा है। हमारे कई क्वाड सदस्य नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहे हैं और यह हम सभी को अपने देशों को और करीब लाने का अवसर मुहैया कराता है।'
'पहली भारत यात्रा को लेकर उत्साहित बाइडन'
उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि हमारे राष्ट्रपति सितंबर में भारत की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं। जी-20 के नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए भारत की उनकी यह पहली यात्रा होगी। हम आने वाले कुछ महीनों में होने वाले घटनाक्रम को लेकर सच में उत्साहित हैं।' अमेरिकी अधिकारी ने कहा, 'मार्च में डॉ. एस जयशंकर ने अपने क्वाड समकक्षों की मंत्री स्तरीय बैठक के लिए मेजबानी की थी और चारों विदेश मंत्रियों ने रायसीना संवाद में भाग लिया था।'
'जी-20 बैठकों के लिए उत्साहित'
उन्होंने कहा कि यह क्वाड के विदेश मंत्रियों के साथ इस तरह की पहली सार्वजनिक चर्चा थी। डोनाल्ड लू ने कहा, 'भारत ने पिछले महीने जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर जो शानदार काम किया है, उसके लिए हम वाकई आभारी हैं। हम इस साल जी-20 की कई बैठकों में सक्रियता से भाग लेने के लिए उत्साहित हैं जिनमें सितंबर में होने वाली नई दिल्ली नेतृत्व सम्मेलन भी शामिल है।'
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…