Select Date:

नाइजर के सैन्‍य तानाशाह के आगे झुके राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, राजदूत और सेना हटाएगा फ्रांस, बड़ा झटका

Updated on 25-09-2023 01:42 PM
पेरिस: फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों करीब दो महीने तक प्रतिरोध के बाद नाइजर से अपने राजदूत और फ्रांसीसी सेना को हटाने के लिए तैयार हो गए हैं। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में तख्‍तापलट के बाद नए सैन्‍य तानाशाह ने फ्रांस को अपने राजदूत और सेना को हटाने के लिए कहा था। मैक्रों इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन अब दबाव के बाद वह मानने के लिए मजबूर हो गए हैं। इससे पहले तख्‍तापलट के दौरान नाइजर की सेना ने फ्रांस समर्थक राष्‍ट्रपति को सत्‍ता से हटा दिया था।

फ्रांस के राष्‍ट्रपति ने अपने सैनिकों को हटाने का ऐलान किया है। मैक्रों ने कहा, 'फ्रांस ने अपने राजदूत को हटाने का फैसला किया है।' उन्‍होंने कहा कि अगले कुछ घंटे में हमारे राजदूत और अन्‍य राजनयिक फ्रांस वापस लौट आएंगे। नाइजर की सेना ने फ्रांसीसी व‍िमानों को अपने हवाई क्षेत्र से उड़ने पर रोक लगा दी है। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि नाइजर की सेना फ्रांसीसी व‍िमानों को राजदूत को वापस ले जाने के लिए अनुमति देंगे या नहीं।

फ्रांस के फैसले पर क्‍या बोली नाइजर की सेना ?


राष्‍ट्रपति मैक्रों ने कहा कि आने वाले कुछ महीने या कुछ सप्‍ताह के अंदर सैनिकों को हटाया जाना शुरू होगा और साल के आखिर तक पूरी तरह से सैनिकों को हटा दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा क‍ि हम व‍िद्रोहियों के साथ सलाह करेंगे क्‍योंकि हम चाहते हैं कि यह शांतिपूर्ण तरीके से हो जाए। नाइजर के सैन्‍य शासकों ने फ्रांस के इस बयान पर बहुत तेजी से अपना पक्ष रखा। उन्‍होंने कहा, 'इस रव‍िवार को हम जश्‍न मनाएंगे। नाइजर की संप्रभुता की दिशा में एक नया कदम है।'

इससे पहले नाइजर की सेना ने 26 जुलाई को तख्‍तापलट करके राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बाजोम को पद से हटा दिया था। नाइजर की सेना ने अपने बयान में कहा, 'यह ऐतिहासिक मौका है जो नाइजर की जनता के दृढ़ निश्‍चय और इच्‍छाशक्ति को दर्शाता है।' बता दें कि फ्रांस के 1500 सैनिक नाइजर में तैनात हैं जो अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में एंटी जिहादी अभियान के लिए हैं। मैक्रों ने कहा कि तख्‍तापलट के बाद उनका देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ना चाहता है। इससे पहले नाइजर की सेना ने फ्रांस के राजदूत को 48 घंटे के अंदर चले जाने के लिए कहा था लेकिन 2 महीने बाद भी वह नाइजर में बने हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.