Select Date:

राष्ट्रपति जिनपिंग ने सेना को एक्शन मोड में रहने के दिए आदेश

Updated on 10-11-2022 05:33 PM

शी जिनपिंग को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग ( सीएसी ) के प्रमुख के रूप में एक बार फिर पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है. सीएमसी प्रमुख के रूप में तीसरे कार्यकाल का पदभार ग्रहण करते ही जिनपिंग दुनिया की सबसे बड़ी सेना ( 20 लाख ) को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया पिछले एक सदी से बहुत ही अधिक परिवर्तनों से गुजर रही है. जिसके कारण चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा बढ़ती अस्थिरता और अनिश्चितता का सामना कर रही है. जिनपिंग ने राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास के लिए पार्टी और नागरिकों को ठीक से काम करने का निर्देश दिया है. वहीं, सेना को युद्ध की तैयारी के लिए अपनी सारी ऊर्जा लगा देना का आदेश दिया है. जिनपिंग ने सेना को एक्शन मोड में रहने के आदेश दिए हैं.

कमान के तीर की तरह तैयार रहे चीनी सेना

शी जिनपिंग के सेना संबोधन पर टिप्पणी करते हुए चीन के रिटायर्ड वायु सेना जनरल और सीएमसी के पूर्व उप चेयरमैन Xu Qiliang ने कहा कि चीनी आर्मी को शांतिकाल से युद्धकाल में तेजी से परिवर्तन होने के लिए तैयार रहना चाहिए. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक,  Xu Qiliang ने कहा कि चीनी आर्मी को हमेशा कमान के तीर की तरह तैयार रहना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके सैनिक हर समय लड़ने के लिए तैयार हैं.

ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि चीन ने यह फैसला ताइवान में बढ़ते राजनायिक दखल, भारत के साथ सीमा विवाद और अमेरिका के साथ विभिन्न मुद्दे को लेकर चल रहे गतिरोध को लेकर किया है.

अगस्त में अमेरिकी संसद की निचली सदन की नेता नैंसी पोलिसी के ताइवान यात्रा के बाद से ही चीन खफा चल रहा है. चीन के कड़ी प्रतिक्रिया के बाद भी अमेरिकी नेता नैंसी पोलिसी ने ताइवान का दौरा किया था. जिससे खफा होकर चीन ने अमेरिका से कहा था कि आग से खेलना ठीक नहीं. पोलिसी की इस यात्रा के बाद चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया था. आइए जानते हैं कि चीन किन-किन कारणों से सैन्य अभ्यास पर जोर दे रहा है.

ताइवान को अमेरिका के समर्थन से चिंतित चीन

अगस्त में नैंसी पोलिसी ने ताइवान यात्रा के दौरान वहां की राष्ट्रपति के साथ साझा बयान में कहा था कि अमेरिका ताइवान के समर्थन में एकजुट है. पोलिसी ने कहा था कि हम 43 साल से ताइवान के साथ खड़े हैं और ताइवान के किए हुए वादे को पूरा करेंगे. पोलोसी की यह यात्रा 25 सालों में किसी शीर्ष अमेरिकी नेता की पहली यात्रा थी. इस यात्रा के बाद से ही चीन खफा है. ताइवान की घेराबंदी करने के लिए चीनी सेना ने ताइवान के आस-पास भारी संख्या में नौसैनिक सैन्य अभ्यास किए थे.

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री का ताइवान दौरा

ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद ब्रिटेन के व्यवसाय मंत्री ने ताइवान का दौरा किया है. चीन ने इस दौरे पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह वन चाइना पॉलिसी का उल्लंघन है. व्यवसाय मंत्री ग्रेग हैंडस की यह यात्रा किसी उच्च स्तरीय ब्रिटिश मंत्री की पहली ताइवान यात्रा है. ब्रिटेन के मंत्री के इस दौरे का मकसद ताइवान के साथ व्यापार समझौता करना है और चीन इसी को लेकर विरोध करता रहा है.

चीन-ताइवान विवाद

ताइवान दक्षिण पूर्वी चीन तट से करीब 100 मील दूर है. चीन किसी भी देश का ताइवान के साथ राजनायिक संबंध को नकारता रहा है.
चीन इसे अपना अभिन्न हिस्सा मानता है. जबकि ताइवान खुद को अलग देश मानता है. ताइवान की जनसंख्या लगभग 23 मिलियन है. ताइवान का अपना संविधान है और यहां लोगों की चुनी हुई सरकार है. चीन और ताइवान का विवाद लगभग पिछले 74 सालों से चला आ रहा है. लेकिन हाल में ताइवान में बढ़ते राजनायिक दखल के बाद यह विवाद और तेज हो गया है.

भारत के साथ सीमा विवाद

जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना के साथ झड़प का मामला भी अभी पूरी तरह से सुलझा नहीं है. इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच कई सालों से 12 जगहों पर विवाद चल रहा है. सितंबर 2022 में भारत और चीन के बीच 16वें दौर की वार्ता के बाद दोनों देशों की सेनाएं गोगरा हॉटस्प्रिंग से पीछे हटने के लिए राजी हुई है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.