Select Date:

पुतिन से बगावत के बाद पहली बार सामने आए प्रिगोझिन, यूक्रेन को किया 'टाटा', अब अफ्रीका के लिए ताकत जुटाएगा वैगनर

Updated on 20-07-2023 01:42 PM

मॉस्को : यूक्रेन युद्ध से रूस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक नए वीडियो में वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन बेलारूस में अपने लड़ाकों का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। वह कहते दिख रहे हैं कि वे अब यूक्रेन युद्ध में आगे हिस्सा नहीं लेंगे बल्कि 'अफ्रीका की एक नई यात्रा' की तैयारी करेंगे। यह वीडियो बुधवार को टेलीग्राम पर प्रिगोझिन की प्रेस सर्विस की तरफ से पब्लिश किया गया। रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के खिलाफ पिछले महीने वैगनर के असफल विद्रोह के बाद से यह प्रिगोझिन का पहला वीडियो है।


अल जजीरा की खबर के अनुसार प्रिगोझिन ने कहा, 'आपका स्वागत है दोस्तों... बेलारूसी धरती पर आपका स्वागत है।' उन्होंने कहा, 'हमने सम्मानजनक तरीके से लड़ाई लड़ी। आपने रूस के लिए बहुत बड़ा काम किया है। मोर्चे पर जो कुछ हो रहा है वह अपमानजनक है और हमें इसमें शामिल होने की जरूरत नहीं है।' पिछले महीने 23-24 जून को प्रिगोझिन के भारी हथियारों से लैस सैनिकों ने दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन और उसके सैन्य कमांड सेंटर को अपने कब्जे में ले लिया था।
 

बेलारूसी राष्ट्रपति ने कराया समझौता

इसके बाद उन्होंने राजधानी मॉस्को की ओर मार्च किया था और वे 200 किमी नजदीक तक पहुंच गए थे। प्रिगोझिन ने इसे 'मार्च फॉर जस्टिस' करार दिया है जिसका उद्देश्य 'भ्रष्ट और अक्षम रूसी कमांडरों को हटाना' था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुरू-शुरू में इस विद्रोह को कुचलने का दावा किया था लेकिन कुछ घंटों बाद उनके सहयोगी बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की ओर से कराए एक समझौते से सशस्त्र टकराव टल गया।


अफ्रीका के लिए इकट्ठा करें ताकत

वीडियो, जिसकी पुष्टि नहीं की गई है, में प्रिगोझिन ने अपने लड़ाकों से बेलारूसी लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार करने और अफ्रीका के लिए अपनी ताकत इकट्ठा करने के लिए कहा। वैगनर ग्रुप अफ्रीका में लंबे समय से जारी आंतरिक संघर्षों में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, 'संभवतः किसी पॉइंट पर हम यूक्रेन के स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में लौट आएंगे जब हमें यह यकीन हो जाएगा कि हमें शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा।'
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.