प्रिगोझिन ने बहुत गलतियां की वैगनर चीफ की विमान हादसे में मौत पर पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
Updated on
26-08-2023 01:29 PM
मॉस्को: रूस में असफल विद्रोह करने वाले वैगनर आर्मी के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत हो चुकी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस मामले में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि प्रिगोझिन एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, लेकिन उन्होंने जीवन भर गंभीर गलतियां की है। रूस की विमान एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना बुधवार को मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में हुई और विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। इस विमान में वैगनर आर्मी के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल थे। प्रिगोझिन को रूस की ओर से यूक्रेन में युद्ध लड़ने के लिए जाना जाता है।
अधिकारी अभी भी शवों की पहचान कर रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'सबसे पहले मैं सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।' क्रेमलिन में एक बैठक के दौरान पुतिन ने कहा, 'शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि वैगनर समूह के कर्मचारी भी जहाज पर थे।' पुतिन इस दौरान प्रिगोझिन को लेकर भूत काल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'वैगनर प्रमुख को मैं बहुत लंबे समय से जानता था। वह एक प्रतिभाशाली व्यक्ति और एक प्रतिभाशाली व्यवसायी थे।'
प्रिगोझिन पर क्या बोले पुतिन
पुतिन ने आगे कहा कि प्रिगोझिन एक मुश्किल भाग्य वाले व्यक्ति थे और उन्होंने जीवन में गंभीर गलतियां कीं। रूसी राष्ट्रपति यहां साफ तौर पर जून में प्रिगोझिन की ओर से विद्रोह के प्रयास का जिक्र कर रहे थे। प्रिगोझिन का विमान विद्रोह की कोशिश के दो महीने बाद क्रैश हुआ है। पुतिन के दो दशक से ज्यादा के शासनकाल के लिए प्रिगोझिन का विद्रोह एक बड़ी चुनौती थी। पुतिन ने साफ कर दिया था कि वह वैगनर के इस विद्रोह को देशद्रोह के तौर पर देखते हैं। हालांकि बिना प्रिगोझिन का नाम लिए उन्होंने विद्रोह का नेतृत्व करने वालों को रूस को धोखा देने वाला बताया।
क्या रूस का है हाथ?
इस हादसे के एक गवाह ने कहा कि उसने विमान को जमीन पर गिरने से पहले उसका एक पंख हवा में उड़ते हुए देखा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह विमान नाक के बल नहीं गिर रहा था, बल्कि गिरने के बाद जमीन पर फिसल रहा था। हालांकि प्रिगोझिन की मौत को पश्चिमी देश एक शक के नजरिए से देख रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि क्रेमलिन का आलोचना करने वाले कई लोगों की पहले भी संदिग्ध तरीके से मौत हो चुकी है। हालांकि अभी तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं जो क्रेमलिन या रूसी सुरक्षा एजेंसी का हाथ इस क्रैश में दिखाए।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…