Select Date:

प्रिंस ​​​​​​​हैरी ने आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन छोड़ा:​​​​​​​एड्रेस में कैलिफोर्निया का पता लिखवाया, 4 साल से परिवार के साथ अमेरिका में रह रहे

Updated on 18-04-2024 05:19 PM

प्रिंस हैरी ने शाही परिवार से विवाद के बीच आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन छोड़ दिया है। हैरी ने अपने ऑफिशियल एड्रेस में ब्रिटेन की जगह अमेरिका के कैलिफोर्निया का पता लिखवाया है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, टूरिज्म से जु़ड़ी चैरिटी ट्रैवलिस्ट के एक दस्तावेज में प्रिस हैरी के पूरे नाम के साथ उनका प्राइमरी पता कैलिफोर्मिया लिखा था।

इससे पहले तक हैरी हमेशा अपने प्राइमरी पते में ब्रिटेन लिखवाते थे। यह बदलाव 29 जून 2023 को किया गया। हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है। पिछले साल 29 जून को ही बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की थी कि हैरी और उनकी पत्नी मेगन अब ब्रिटेन का फ्रॉगमोर कॉटेज छोड़ चुके हैं।

फ्रॉगमोर कॉटेज वही घर है, जिसे 2018 में उनकी शादी पर क्वीन एलिजाबेथ ने गिफ्ट किया था। दरअसल हैरी ने अपनी मेमोयर 'स्पेयर' में शाही परिवार को लेकर कई विवादित टिप्पणियां की थी। इसके बाद हैरी और उनके पिता किंग चार्ल्स के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद चार्ल्स ने हैरी से घर छोड़ने को कहा था।

कैसे टूटा था शाही परिवार

मार्च 2021 में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में मेगन ने शाही परिवार पर नस्लभेद के आरोप लगाए। उन्होंने कहा था कि शाही परिवार उनके बेटे आर्ची को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि उसके जन्म से पहले उन्हें डर था कि कहीं उसका रंग ब्लैक ना हो।

इसके बाद शाही परिवार को एक स्टेटमेंट देना पड़ा था। स्टेटमेंट में कहा गया था कि शाही परिवार रंगभेद से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से लेता है।

'रॉयल परिवार में जिंदगी काफी अकेली थी'
मेगन ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शाही परिवार से जुड़ने के बाद उनकी आजादी काफी कम हो गई थी। रॉयल परिवार में वो काफी अकेला महसूस करने लगी थी। उन्हें दोस्तों के साथ लंच पर जाने की भी इजाजत नहीं थी। मेगन ने कहा था कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब मैं पूरी तरह से टूट गई थी। मैं जीना नहीं चाहती थीं और मुझे सुसाइड के ख्याल भी आते थे।

मेगन ने आगे कहा था, "उनकी सबसे बड़ी गलती यही थी कि उन्होंने शाही परिवार पर विश्वास किया। शाही परिवार ने वादा किया था कि उन्हें हमेशा सुरक्षित रखा जाएगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।" इंटरव्यू के दौरान प्रिंस हैरी ने भी कहा था कि उन्हें अपने आप और अपनी पत्नी पर गर्व है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के वक्त वो काफी बुरे दौर से गुजरीं थीं।

डॉक्यूमेंटरी और किताब से रिश्ते और बिगड़े
​​​
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के 2020 में राजशाही छोड़ते ही ब्रिटेन के राजपरिवार से रिश्ते खराब हो गए थे। इसके बाद पिछले साल नेटफ्लिक्स पर आई प्रिंस हैरी की डॉक्यूमेंटरी और उसके बाद उनकी किताब 'स्पेयर' ने दोनों पक्षों के बीच विवाद को और बढ़ा दिया। किताब और डॉक्यूमेंटरी में प्रिंस हैरी ने कई तरह से राज परिवार की आलोचना की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.