प्रियंका चोपड़ा ने धनतेरस पर बेटी को पहनाईं चूड़ियां, पति निक जोनस और मालती संग यूं किया सेलिब्रेट
Updated on
30-10-2024 12:36 PM
प्रियंका चोपड़ा काफी समय पहले ही लॉस एंजेलिस में जाकर बस गईं और वहीं की जिंदगी में रम गईं। प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में ही काम करना शुरू कर दिया। पर विदेशी सरजमीं पर भी वह अपने संस्कार और भारतीय त्योहारों को नहीं भूलीं। प्रियंका हर साल पति निक जोनस और ससुरालवालों के साथ धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट करती हैं। इस बार भी उनका ऐसा ही इरादा है। पर प्रियंका ने हाल ही बेटी मालती और पति निक के साथ धनतेरस का त्योहार मनाया।
Priyanka Chopra ने धनतेरस पर बेटी को मां लक्ष्मी का स्वरूप मानते हुए उसे खूबसूरत चूड़ियां दिलवाईं। मालती ने इन चूड़ियों को पहना और झूम उठीं। प्रियंका ने मालती, अपने और निक जोनस के हाथ की एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। साथ में प्रियंका ने लिखा है, 'सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं।'
प्रियंका के मुरीद हुए फैंस, निक ने भी कहा था- इंडियन कल्चर पसंद
मालती के नन्हे हाथों में चूड़ियां देख फैंस इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि प्रियंका कैसे बेटी को भारतीय संस्कृति और संस्कार दे रही हैं। निक जोनस भी भारतीय संस्कृति के फैन हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें पत्नी प्रियंका का इंडियन कल्चर बहुत पसंद है। वह खुशनसीब हैं कि उन्हें प्रियंका के जरिए भारत की संस्कृति को जानने का मौका मिला है।
बेटी मालती को हिंदी सिखा रहीं प्रियंका
वहीं, प्रियंका बेटी मालती को हिंदी भी सिखा रही हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मालती पापा निक जोनस से हिंदी में बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार उड़ेला।
इस फिल्म और सीरीज में दिखेंगी प्रियंका
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका अभी 'सिटाडेल' का अगला सीजन शूट कर रही हैं। हाल ही उन्होंने फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी की है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…