अनंत-राधिका की शादी में धमाल मचाने के बाद तड़के ही वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा, पपाराजी से बोलीं- जाओ, सो जाओ
Updated on
13-07-2024 05:32 PM
जब Priyanka Chopra की नजर एयरपोर्ट पर पपाराजी पर पड़ी, तो वह कार से बाहर निकलीं और उन्हें पोज दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और फिर एयरपोर्ट की ओर बढ़ गईं। लेकिन अंदर जाने से पहले प्रियंका ने सोने का इशारा करते हुए पपाराजी से कहा, 'सो जाओ।'
प्रियंका ऑस्ट्रेलिया तो निक कनाडा रवाना, ये है वजह
प्रियंका से पहले पति निक जोनस ही शादी में शामिल होने के बाद वापस चले गए थे। राधिका और अनंत अंबानी की शादी की आधी रस्में होने के बाद निक को कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया। प्रियंका ऑस्ट्रेलिया के रवाना हो गईं, जबकि निक कनाडा गए। दरअसल प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और निक का 13 जुलाई को कनाडा में कॉन्सर्ट है।
अनंत की शादी में खूब नाचीं प्रियंका
वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की बारात में नाचती नजर आईं। उन्होंने 'चिकनी चमेली' और 'सपने में मिलती है' जैसे गानों पर डांस किया। अनंत की शादी के लिए प्रियंका ने मस्टर्ड येलो कलर का लहंगा पहना था, जबकि निक जोनस शेरवानी में थे। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा अब 'द ब्लफ' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…