काम पर वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के सेट से शेयर की मिरर सेल्फी, देखकर खुशी से झूमे फैंस
Updated on
29-02-2024 01:12 PM
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले काफी समय से काम और एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ था। अब यह ब्रेक खत्म हो चुका है, और एक्ट्रेस काम पर लौट चुकी हैं। प्रियंका ने पुराने मोड में वापस आने की ठान ली है और वर्कआउट भी शुरू कर दिया है। गुरुवार, 29 फरवरी को उन्होंने अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की, और बताया कि काम पर लौट आई हैं।
Priyanka Chopra ने यह तस्वीर अपने नए प्रोजेक्ट के सेट से शेयर की। वह पहले ही तरह एकदम फिट नजर आ रही थीं। तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'फाइनली वर्क एनर्जी में वापस लौट रही हूं।' प्रियंका की इस तस्वीर को देख फैंस झूम उठे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है कि एक्ट्रेस अब वापस काम पर लौट रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की वापसी पर झूमे फैंस
फैंस ने प्रियंका की इस मिरर सेल्फी को X पर शेयर कर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा- मां वापस आ गई है। एक अन्य फैन ने सेल्फी शेयर कर लिखा, 'सभी लोग चियर करो। आखिरकार प्रियंका फिल्म के सेट पर वापस लौट आई हैं।'
फैमिली संग बिता रही थीं वक्त, अब इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा 2023 में फिल्म 'लव अगेन' में नजर आई थीं। उसके बाद से उन्होंने काम से ब्रेक लिया हुआ था। तबसे वह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ वक्त बिता रही थीं। वह अकसर ही पति के साथ ट्रैवल करती और वेकेशन पर नजर आतीं। लेकिन अब प्रियंका वापसी कर चुकी हैं, और फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी, जिसकी अभी शूटिंग चल रही है। इसके अलावा वह To Kill A Tiger को लेकर भी चर्चा में हैं, जोकि एक हिंदी डॉक्यूमेंट्री है। वह इसे प्रोड्यूस कर रही हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…