'कमरिया करे लपालप' गाना पर ठुमके लगाती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, दोस्तों संग खूब हुई है मस्ती
Updated on
18-07-2024 03:19 PM
प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और इस खास मौके पर उन्हें उनके अपनों से और देश-दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं। प्रियंका चोपड़ा को उनके एक बेहद करीबी दोस्त ने बर्थडे पर विश करते हुए उनके फैन्स को एक ऐसी झलक दिखाी है जो काफी मजेदार है। प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में अपनी फैमिली के साथ इंजॉय करती दिख रही हैं और वह भेजपुरी के पॉप्युलर गाने पर ठुमके लगाती दिख रही हैं।
'कमरिया करे लपालप' गाना पर ठुमके लगाती प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके एक करीबी दोस्त सुदीप दत्त ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में प्रियंका अपने दोस्तों के साथ दिख रही हैं और ऐसा लग रहा है कि निक जोनस उन्हें कैमरे से शूट कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना, 'कमरिया करे लपालप' गाना बज रहा है। इस गाने में प्रियंका लाजवाब स्टेप्स दिखाती नजर आ रही हैं।
'आप एक भारतीय से उसका देसीपना नहीं ले जा सकते'
सुदीप ने वीडियो शेयर कर लिखा है, 'आप एक इंडियन को देश से बाहर ले जा सकते हैं लेकिन एक इंडियन से उनका देसीपन नहीं ले जा सकते। हैपी बर्थडे माय फ्रेंड, सिस्टर, ब्रदर, साली... तुम बेस्ट हो। ईश्वर आशीर्वाद बनाए रखें।'
कौन हैं सुदीप दत्त, जानें
यहां बता दें कि सुदीप दत्त कोई प्रियंका चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड फ्रेंड तमन्ना दत्त के पति हैं। सुदीप नोएडा स्थित एक बिजनेसमैन भी हैं। सुदीप अक्सर प्रियंका और उनकी फैमिली के साथ तस्वीरें और विजुअल पोस्ट किया करते हैं। इन झलकयों में ये सभी एक परिवार की तरह नजर आया करते हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…