प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती पापा निक जोनस से करती हैं हिंदी में बात, ऑडियो सुनकर लोग कह रहे-कमाल है
Updated on
29-10-2024 12:49 PM
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में अपनी स्पाई सीरीज 'सीटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान उनके हसबैंड निक जोनस और बेटी मालती मैरी को साथ लेकर आई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इस ट्रिप की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। इन झलकियों में सबसे प्यारा वो वीडियो है, जिसमें मालती पापा के साथ हिन्दी में बातें करती दिख रही हैं।
प्रियंका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। प्रियंका ने लंदन में बिताए खूबसूरत पलों की झलकियां शेयर की हैं। हालांकि, इस पोस्ट में एक तरफ प्रफेशनल और दूसरी तरफ पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें नजर आ रही हैं। इससे साफ पता लग रहा है कि प्रियंका अपनी दोनों लाइफ के बीच किस खूबसूरती से बैलेंस बनाकर चलती हैं।
मालती हिंदी में बात करती सुनाई दे रही हैं
वहीं इस पोस्ट में सबसे लाजवाब प्रियंका और निक की बेटी मालती का ऑडियो है। इस ऑडियो में मालती निक से हिंदी में बात कर रही है। मालती कहती सुनाई दे रही है- हिंदी में… जिस पर निक ने पूछते हैं- हिंदी में… क्या? इसके बाद जो मालती ने कहा और वो सुनने में बहुत ही प्यारा लग रहा। मालती आगे कहती है-हिंदी में, ठीक हूं। इससे साफ है कि प्रियंका अपनी बेटी को हिंदी में भी बातचीत करना सिखा रही हैं।
मालती की हिंदी की जमकर तारीफ कर रहे लोग
इस पोस्ट पर लोगों ने खूब सारे कॉमेंट कर मालती की हिंदी की जमकर तारीफ की है। एक ने कहा- ओह, इसकी आवाज कितनी प्यारी है, तुम बहुत प्यार हो मालती। एक ने कहा है- 19वीं स्लाइड बेहद क्यूट है,ये मालती बेहद क्यूट है...खूब सारा प्यार प्रियंका।
और भी कई खूबसूरत नजारे
इस पोस्ट में और भी कई खूबसूरत नजारे हैं। प्रियंका ने सिटाडेल सेट के सेट से कई और झलकियां शेयर की है। एक तस्वीर में उनकी गोद में कुत्ता बैठा दिख रहा है। उन्होंने और निक ने लंदन में 'द डेविल वियर्स प्राडा' म्यूज़िकल का लुत्फ उठाने के लिए समय निकाला। उन कलाकारों के साथ प्रियंका पोज़ देती दिख रही हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…