बेटी मालती के साथ कैसी होती है प्रियंका चोपड़ा की सुबह एक्ट्रेस ने दिखाई प्यारी झलक
Updated on
07-02-2024 02:18 PM
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती अब 2 साल की हो चुकी है। एक्ट्रेस लाडली के साथ प्यारी तस्वीरें और खास पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह भले ही विदेश में रह रही हैं, पर मालती को इंडियन वैल्यूज और यहां के संस्कार भी दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा को जब भी टाइम मिलता है, वह बिटिया के साथ खूब खेलती और इंजॉय करती हैं। दोनों साथ में बारिश का भी मजा लेती हैं। प्रियंका ने हाल ही दिखाया कि बेटी मालती के साथ उनकी सुबह कैसे बीतती है।
Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लॉस एंजेलिस में बारिश के मौसम की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें मालती उनकी गोद में बैठी और बारिश इंजॉय करती नजर आ रही है। वह मम्मा की गोद में कंबल में लिपटी हुई हैं। प्रियंका ने मालती के सिर पर प्यार से हाथ रखा हुआ है, और लाड़ कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है- ऐसी सुबहें....।
2018 में शादी, 2022 में बनीं मां
प्रियंका ने निक जोनस से 2018 में शादी की थी, और 2022 में वो सरोगेसी के जरिए बेटी मालती के पैरेंट्स बने थे। मालती का पूरा नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस है।
प्रियंका-निक के घर पर विवाद, मालिक पर केस
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो जहां प्रियंका जहां अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारियों में जुटी हैं और जल्द ही 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन शुरू करने वाली हैं, वहीं पति निक जोनस अपने म्यूजिकल टूर पर बिजी हैं। कुछ दिन पहले दोनों अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को लेकर चर्चा में थे। बंगले में आई सीलन की वजह से उन्हें इसे छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ा। यही नहीं, प्रियंका और निक ने उस शख्स के खिलाफ केस कर दिया, जिसने उन्हें यह बेचा था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…