Select Date:

प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने की शादी:बहन की राह पर चलती दिखीं एक्ट्रेस, ट्रेंड तोड़कर लाल लहंगे में बनीं दुल्हन

Updated on 13-03-2024 02:41 PM

प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा ने मंगलवार को जयपुर में शादी की। 40 साल की एक्ट्रेस मीरा ने अपने लॉंग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल संग जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ब्यूना विस्टा लग्जरी गार्डन स्पा रिसॉर्ट में सात फेरे लिए। शादी में इंडस्ट्री से मीरा के कई करीबी दोस्त शामिल हुए, जिनमें संदीप सिंह, आनंद पंडित, अर्जन बाजवा और गौरव चोपड़ा शामिल थे।

बहन की राह पर चलती दिखीं एक्ट्रेस
पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड की हर शादी में दुल्हन को पेस्टल कलर के लहंगे में ही देखा गया है। फिर चाहे रकुल प्रीत हों, या कियारा आडवाणी। चाहे अथिया शेट्टी हों, या आलिया भट्ट। हालांकि ये ट्रेंड अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी से शुरू किया था। मीरा की कजिन बहनों की बात करें, तो जहां परिणीति ने पेस्टल लहंगा चुना था, वहीं प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा चुना था। ऐसे में मीरा भी प्रियंका चोपड़ा की राह पर चलती दिखीं।

मीरा ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर की
मीरा चोपड़ा ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- अब हमेशा के लिए खुशियां, झगड़े, हंसी, आंसू और जीवन भर की यादें.. हर जनम तेरे साथ..

फैंस को भी मीरा का लुक काफी अच्छा लगा
जैसे ही मीरा ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज पोस्ट की, वैसे ही फैंस ने बधाइयां देनी शुरू कर दीं। यूजर्स ने मीरा और रक्षित को शादी की शुभकामनाएं दीं। वही कुछ फैंस ने मीरा के लुक की भी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- कोई तो है जिसने ढंग का लहंगा पहना शादी में।

मैं भी स्टेबल लाइफ चाहती हूं

 मीरा ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बातचीत की थी। हालांकि, उस समय उन्होंने अपने लाइफ पार्टनर के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। मीरा ने बताया था- मैं अपनी लाइफ के इस पड़ाव के लिए बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि शादी एक लड़का और लड़की की जिंदगी में स्थिरता लेकर आती है। हर किसी की तरह, मैं भी स्टेबल लाइफ चाहती हूं। एक ऐसा लाइफ पार्टनर चाहती हूं जो हमेशा मेरे साथ हो।

मैं मुंबई में 15 सालों से अकेले रह रही हूं। इससे पहले मैं साउथ में अपना करियर बनाने के चलते वहां रहती थी, उससे पहले मैं अमेरिका में पढ़ रही थी। तो, मैंने बहुत लंबी जिंदगी अकेले बिताई है। यकीनन, ये किसी की भी जिंदगी में एक नया फेज लेकर आता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.