Select Date:

प्रियंका गांधी फूलपुर से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, पूर्वांचल पर पकड़ बनाने की होगी कोशिश

Updated on 31-08-2023 01:42 PM
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों राजनीतिक हलचल काफी तेज है। लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। तमाम राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारी को पूरा करने में जुटे हुए हैं। वहीं, पंडित जवाहरलाल नेहरू के कर्मभूमि रही फूलपुर को लेकर कयासों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को आकार देने में मुख्य भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें के बाद अब प्रियंका गांधी का नाम सामने आ गया है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतरने की बात कर रही है। यूपी के राजनीतिक मैदान में कांग्रेस की स्थिति लगातार खराब दिख रही है। यूपी चुनाव 2022 में कांग्रेस 2 फीसदी से कुछ अधिक वोट शेयर हासिल कर सकी और दो सीटों पर पार्टी को जीत मिली। लोकसभा चुनाव 2019 में भी पार्टी को केवल रायबरेली से सफलता मिली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां से जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस प्रदेश में नई रणनीति के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी पूर्वांचल में भाजपा की रणनीति को टक्कर देने के लिए अमेठी से राहुल गांधी, रायबरेली से सोनिया गांधी और फूलपुर से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतरने की योजना तैयार करती दिख रही है। इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही अजय राय ने राहुल गांधी के अमेठी और प्रियंका गांधी के वाराणसी से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने की घोषणा कर दी। हालांकि, बाद में वे सफाई मोड में नजर आए। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए दोनों नेताओं को मनाएंगे। यूपी में कांग्रेस I.N.D.I.A. के बैनर तले ही चुनावी मैदान में उतर सकती है। ऐसे में पार्टी की कोशिश अधिक से अधिक सीटों पर अपना दावा करने की होगी। इसको लेकर पार्टी अपनी रणनीति को साफ करती दिख रही है।

पूर्वांचल पर पकड़ बनाने का होगा प्रयास

यूपी के राजनीतिक मैदान में चुनाव को लेकर एक अलग माहौल दिख रहा है। पूर्वांचल में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान जैसे ओबीसी चेहरों को अपनी तरफ किया है। इसके अलावा पार्टी पसमांदा मुस्लिम के मुद्दे को उठाकर इस वर्ग के वोट बैंक में भी सेंधमारी की कोशिश करती दिख रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी पूर्वांचल में अकेली नजर आ रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्वांचल में जब समाजवादी पार्टी के साथ ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अपना दल कमेरावादी का साथ था, तो गठबंधन ने कई सीटों पर एनडीए को कड़ी टक्कर दी थी। अब स्थिति बदलती दिख रही है। कांग्रेस इस पूरे इलाके में अपने बड़े चेहरों को उतारकर पकड़ को बढ़ाने की कोशिश में है। पार्टी की कोशिश I.N.D.I.A. को मजबूत बनाने की दिख रही है।

पंडित नेहरू ने जीता था तीन चुनाव


फूलपुर लोकसभा सीट से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तीन बार जीत दर्ज की। पंडित नेहरू ने यहां से वर्ष 1952, 1957 और 1962 का लोकसभा चुनाव जीता था। यह उनकी कर्मभूमि रही थी। पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद 1964 के उप चुनाव में उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित यहां से जीतीं। वर्ष 1967 के चुनाव में भी उन्होंने फूलपुर से सफलता हासिल की। उनके इस्तीफे के बाद वर्ष 1969 में हुए उप चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के जनेश्वर मिश्र ने कांग्रेस को पहली बार इस सीट पर हराया था। इसके बाद 1971 में कांग्रेस ने यहां से बीपी सिंह को उम्मीदवार बनाया और वह जीत दर्ज करने में सफल रहे। 1977 में जनता पार्टी की प्रत्याशी कमला बहुगुणा ने कांग्रेस के नाम रामपूजन पटेल को हराया था। कमला 1980 में कांग्रेस के टिकट पर जीतीं।

1984 में कांग्रेस के टिकट पर रामपूजन पटेल जीते। इसके बाद से सभी चुनाव में कांग्रेस को हार मिली है। करीब चार दशक बाद एक बार फिर गांधी परिवार इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए उतरने की तैयारी में दिख रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि पंडित नेहरू की कर्मभूमि के आधार पर I.N.D.I.A. के सीट शेयरिंग फॉर्मूले में फूलपुर सीट पर कांग्रेस का हक बनता है। यहां से अगर प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतरती हैं तो इलाहाबाद, भदोही, कौशांबी, प्रतापगढ़ के साथ पूर्वांचल के अन्य सीटों पर असर दिख सकता है। प्रियंका को पहली बार चुनावी मैदान में पंडित नेहरू की सीट से लॉन्च किए जाने को भी लोग सही मान रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.