Select Date:

'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर दान करेंगे 'आदिपुरुष' की 10,000 टिकटें, ये देख पाएंगे फ्री में मूवी

Updated on 08-06-2023 08:30 PM
मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में 16 जून 2023 को रिलीज हो रही है। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज से पहले 'कार्तिकेय 2' और 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर की ओर से तोहफा मिला है। दरअसल निर्माता ने 'आदिपुरुष' की 10 हजार टिकट खरीदी हैं और श्रीराम के नाम पर दान करने का फैसला लिया है। बता दें 'आदिपुरुष' महाकाव्य रामायण से प्रेरित है, जहां एक बार फिर वीएफएक्स के साथ इस कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है 'तान्हाजी' फेम ओम राउत ने।


'कार्तिकेय 2' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने बुधवार को ऐलान किया कि वह प्रभास की 'आदिपुरुष' की 10000 टिकट दान करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में ऑफिशियल पोस्ट भी किया। वह लिखते हैं, ''आदिपुरुष' को सेलिब्रेट करने का मौका है। श्रीराम के प्रति मेरी भक्ति और आस्था के चलते मैंने तय किया है कि मैं 'आदिपुरुष' की दस हजार टिकटें खरीदूंगा और तेलंगाना के सरकारी स्कूल, अनाथालय व वृद्धाश्रम दान करूंगा। अगर आप टिकट पाना चाहते हैं तो कृपा नीचे दिए गए फॉर्म को भरें।'

प्रभास ने किया 'कार्तिकेय 2' के प्रोड्यूसर का शुक्रिया

अभिषेक अग्रवाल के इस कदम पर प्रभास का रिएक्शन भी सामने आया। उन्होंने लिखा, 'सर ये वाकई सराहनीय कदम है।' वहीं तमाम फैंस ने भी अभिषेक अग्रवाल का सपोर्ट किया। मालूम हो, 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने ऐलान किया है कि वह हर थिएटर में हनुमान जी के लिए एक सीट खाली रखेंगे।

'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों


'आदिपुरुष' का 500 करोड़ रुपये का बजट है। ये 16 जून 2023 को रिलीज हो रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले ही 432 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। मेकर्स को सेटलाइट्स, डिजिटल राइट्स और ब्रैंड वेल्यू के चलते ये मुनाफा बताया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.