यूपी के बुंदेलखंड में शुरू होंगे 50 हजार करोड़ के प्रॉजेक्ट, योगी-मोदी सरकार मिलकर जानिए क्या प्लान बना रही
Updated on
04-10-2023 01:41 PM
लखनऊ: नवंबर में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) में विकास की दौड़ में पिछड़े कहे जाने वाले बुंदेलखंड में 50,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत होगी। इंडस्ट्री विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। GBC में बुंदेलखंड के 7 जिलों में 100 से अधिक परियोजनाओं की शुरुआत होगी। इनमें सोलर एनर्जी, पर्यटन, हाउसिंग, टेक्सटाइल, वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स, डिफेंस से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं। योगी-मोदी सरकार मिलकर यूपी के इस जिले का विकास करने वाली है।
बुंदेलंखड में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश कर 6 सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इनमें एमप्लस 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 300 से अधिक लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे। फोर्थ पार्टनर एनर्जी 2400 करोड़ रुपये का निवेश कर 1500 लोगों को रोजगार देगी। ईशारेज एनर्जी 150 करोड़ रुपये, एनटीपीसी 10,000 करोड़ रुपये और सनसोर्स एनर्जी 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। माउंटोलाइव एनर्जी इंफ्रा 3000 करोड़ रुपये का निवेश कर 1200 लोगों को रोजगार देगी। GBC के लिए इन प्रॉजेक्ट्स को फाइनल कर लिया गया है।
बनेंगी दो स्किल यूनिवर्सिटी
जीबीसी में बुंदेलखंड में बनने वाली दो निजी यूनिवर्सिटी का भी शिलान्यास होगा। सरकार का मकसद है कि स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी दोनों यूनिवर्सिटी के जरिए उद्योगों को स्किल्ड मैनपावर मिल सके। रियल एस्टेट सेक्टर में 20 से अधिक कंपनियों की अलग-अलग परियोजनाओं की शुरुआत भी होगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…