Select Date:

नोएडा में फिर बढ़ने वाली है प्रॉपर्टी की कीमत, तीन साल बाद होने जा रहा है यह काम

Updated on 19-08-2023 02:48 PM
नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में एक बार फिर प्रॉपर्टी की कीमत में उछाल देखने को मिल सकता है। इसकी वजह यह है कि तीन साल के बाद नोएडा में सर्किल रेट्स (Noida Circle Rates) में बदलाव देखने को मिल सकता है। स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट जल्दी ही प्रॉपर्टीज के सर्वे का काम शुरू करने वाला है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटीज छह महीने या एक साल में अपने लैंड अलॉटमेंट रेट्स में बदलाव करती हैं लेकिन जिला प्रशासन ने 2020 से 2022 तक सर्किल रेट में कोई बदलाव नहीं किया। इसकी वजह यह थी कि रियल एस्टेट सेक्टर कोरोना महामारी और उसके कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण सुस्ती का सामना कर रहा था। किसान भी लंबे समय से खेती की जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।

नोएडा के एडीएम (फाइनेंस एंड रेवेन्यू) अतुल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने सब-रजिस्ट्रार्स को विभिन्न इलाकों और कैटगरी में मौजूदा सर्किल रेट और मार्केट रेट का अध्ययन करने को कहा है। यह सर्वे रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और एग्रीकल्चर सभी तरह की कैटगरी में किया जाएगा। इसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिससे यह तय होगा कि किन इलाकों में सर्किल रेट बढ़ाने की जरूरत है। सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट्स को भी अपने-अपने इलाकों में सर्वे करके अलग-अलग तरह की जमीनों की मार्केट वैल्यू का पता लगाने को कहा गया है। प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी और वन विभाग अपडेटेड रेट्स की लिस्ट देने को कहा गया है। माना जा रहा है कि अगली मीटिंग में सर्किल रेट्स में संशोधन के बारे में फैसला लिया जा सकता है।

किसानों की मांग

नोएडा के प्रॉपर्टी कंसल्टेंट रोहित गुजराल ने कहा कि सर्किल रेट प्रॉपर्टी के लोकेशन के हिसाब से होना चाहिए। उन्होंने कहा, सेक्टर 51 में मेट्रो स्टेशन के करीब कमर्शियल प्रॉपर्टी की मार्केट प्राइस करीब दो लाख रुपये प्रति स्क्वायर मीटर है लेकिन कुछ ही दूरी पर यह 70,000 रुपये है। यह स्थिति तब है जबकि दोनों का सर्किल रेट बराबर है। इसमें बदलाव होना चाहिए।

किसान भी लंबे समय से खेती की जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में जुनैदपुर गांव के किसान सुनील प्रधान ने कहा कि उनके परिवार के पास करीब 100 एकड़ जमीन है। अथॉरिटी बार-बार अलॉटमेंट रेट में बदलाव करती है लेकिन उसने खेती की जमीन का सर्किल रेट नहीं बदला है। जब अथॉरिटी गांवों में खेती की जमीन लेती है तो इसके लिए किसानों को सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा मुआवजा देती है। ऐसा लगता है कि सरकार किसानों को ज्यादा मुआवजा नहीं देना चाहती है, इसलिए जानबूझकर सर्किल रेट नहीं बढ़ा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.