झोटवाड़ा में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विरोध जारी, राजपाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने दिखाई ताकत
Updated on
01-11-2023 01:41 PM
जयपुर : जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी का लगातार विरोध हो रहा है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को प्रत्याशी घोषित किया लेकिन पूर्व मंत्री रहे राजपाल सिंह शेखावत के समर्थक पिछले कई दिनों से राठौड़ का विरोध कर रहे हैं। प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से बीजेपी मुख्यालय और झोटवाड़ा क्षेत्र में कई बार विरोध प्रदर्शन हो चुके। स्वयं राजपाल सिंह शेखावत भी दो बार रैलियां निकाल चुके। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद भी कर्नल राठौड़ का विरोध थमा नहीं है।
राजपाल सिंह के समर्थकों ने की सभा
मंगलवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दो और सूचियां जारी की लेकिन झोटवाड़ा में प्रत्याशी का टिकट नहीं बदले जाने से राजपाल सिंह के समर्थकों की मुराद पूरी नहीं हुई। समर्थक पिछले गई दिनों से प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को राजपाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने फिर से बड़ी सभा का आयोजन किया और भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का विरोध किया।
आशु सिंह सुरपुरा भी ठोक चुके ताल
भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे आशु सिंह सुरपुरा भी टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सुरपुरा लगातार प्रचार प्रसार में जुटे हैं। वर्ष 2013 के चुनाव में सुरपुरा निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। पिछले 10 साल से वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। ऐसे में राजपाल सिंह शेखावत और आशु सिंह सुरपुरा के चुनावी मैदान में उतरने से भाजपा प्रत्याशी कर्नल राठौड़ की मुश्किलें बढ़ना तय है। रिपोर्ट - रामस्वरूप लामरोड़
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…