पुनीत सुपरस्टार की होगी एंट्री? सलमान लगाएंगे क्लास! बड़बोले ने MC Stan को कहा- कीड़ा-मकौड़ा
Updated on
20-06-2023 09:00 PM
क्या Bigg Boss OTT Season 2 में पुनीत सुपरस्टार की वापसी होगी? 'बिग बॉस' के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी कंटेस्टेंट को उसकी बेहूदा हरकतों के कारण शो शुरू होने के 12 घंटे के भीतर ही बाहर कर दिया गया है। लेकिन रियलिटी शो का इतिहास यह भी बताता है कि शो में कभी भी किसी की भी वापसी हो सकती है। खासकर तब, जब पुनीत सुपरस्टार ऐसे कंटेस्टेंट के तौर पर आए थे, जिन्हें जनता ने नंबर-1 रैकिंग दी थी। चर्चा है कि मेकर्स पुनीत को वीकेंड का वार एपिसोड में दोबारा बुला सकते हैं। बहुत संभव है कि सलमान खान उस दिन गलतियों के लिए पुनीत की क्लास लगाएं और यदि उनकी समझ लौट आती है तो वह शो में दोबारा एंट्री करें। हालांकि, दूसरी ओर बड़बोले पुनीत लगातार सोशल मीडिया पर वीडियोज पोस्ट कर रहे हैं और अब उन्होंने मेकर्स के साथ ही एमसी स्टैन को भी बुरा भला कहा है।
'बिग बॉस' के घर के अंदर की खबर रखने वाले ट्विटर हैंडल्स 'द खबरी' और 'बिग बॉस तक' ने यह खबर दी है। इसके मुताबिक, मेकर्स ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंशर Puneet Superstar से संपर्क किया है। समझा जा रहा है कि उन्हें 'Weekend Ka Vaar' एपिसोड में बुलाया जाएगा। बहुत संभव है कि Salman Khan इस दौरान पुनीत की उनकी गलतियों के कारण क्लास भी लगाएंगे और समझाएंगे भी। यदि पुनीत समझते हैं तो उन्हें शो में वापस भेजे जाने का फैसला लिया जा सकता है।
पुनीत सुपरस्टार की वापसी और मेकर्स की भूल?
'बिग बॉस तक' ने लिखा है कि पुनीत सुपरस्टार को बाहर करना मेकर्स की बड़ी भूल हो सकती है। ऐसा इसलिए कि वह इस सीजन के लिए सबसे बड़ी TRP किंग हो सकते हैं। 'द खबरी' ने इससे अलग एक और राय दी है। उनका कहना है कि यदि पुनीत की शो में दोबारा वापसी होती है तो यह इस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंशर की बड़ी भूल होगी। ऐसा इसलिए कि इसके बाद सलमान खान उन्हें उनकी हरकतों के कारण बख्श देने वाले नहीं हैं।
अर्चना गौतम की भी हुई थी वापसी
ज्यादा पीछे नहीं भी जाएं तो 'बिग बॉस' के पिछले सीजन में, लड़ाई-झगड़ों के कारण हमने अर्चना गौतम को शो से बाहर निकालते हुए और फिर वापसी करते हुए देखा है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि पुनीत ने घर में एंट्री करते ही हर किसी के नाक में दम कर दिया था। उन्होंने न सिर्फ अजीब हरकतें की, बल्कि बिग बॉस के समझाने पर उन्हें भी बुरा भला कहा।
पुनीत कुमार ने नए वीडियो में मेकर्स को फिर कोसा
दिलचस्प है कि शो से बाहर निकलने के बाद भी पुनीत का यह बड़बोलापन जारी है। उनके दो नए वीडियोज सामने आए हैं। इसमें से एक में वह कहते हैं, 'बेटा 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लेना पुनीत सुपरस्टार को वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के लिए। अगर तुम्हारे में दम हो तो। क्योंकि पुनीत कुमार है किंग और पुनीत कुमार के आगे लोग झुकते हैं सलाम ठोकने के लिए।'
पुनीत सुपरस्टार ने MC Stan को कहा- नल्ला, कीड़ा-मकौड़ा
पुनीत ने इसके अलावा एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन को बुरा भला कह रहे हैं। दरअसल, प्रीमियर एपिसोड में एपिसोड में स्टैन ने पुनीत के वीडियोज को 'क्रिंज' बोला था। अब इस नए वीडियो में पुनीत कहते हैं, 'बिग बॉस जाए भाड़ की भट्टी में। सा** मुझे किसी की जरूरत नहीं है। पुनीत सुपरस्टार, सुपरस्टार था, है और स्टार ही रहेगा। और मैं ये बताना चाहता हूं कि एमसी स्टैन तू सा** कीड़े-मकौड़े, तू मुझे आके ललकारता है। मेरी कॉमेडी को ललकारता है। तो सबका एक-एक कर के बैंड बजाने वाला हूं। तुमलोग सा** नल्ले, भीखमंगे, तुम लोग सोचते हो कि पुनीत सुपस्टार के लिए लाइव आकर स्टार बन जाओगे तो पुनीत सुपरस्टार, स्टार था, है और स्टार ही रहेगा।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…