Select Date:

पंजाबी सिंगर रणजीत सिद्धू ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

Updated on 01-07-2023 08:28 PM
मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। पंजाबी लोक गायक रणजीत सिद्धू ने सुसाइड कर लिया है। शुक्रवार रात रेलवे ट्रेक के पास एक शव मिला, पुलिस की जांच में पता चला कि ये लाश किसी और की नहीं बल्कि रणजीत सिद्धू की है। जो कि सुनाम में रहा करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर ने रिश्तेदारों से तंग आकर आत्महत्या को गले लगा लिया।

रणजीत सिद्धू की मौत केस में जीआरपी एसआई का बयान भी सामने आया है। 'सच कहूं' की रिपोर्ट के मुताबिक, GRP और SI जगविंदर सिंह और नरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार की रात रेलवे ट्रैक के पास एक डेड बॉडी मिली थी। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मालूम पड़ा कि ये शव किसी और का नहीं बल्कि नछत्तर सिंह के बेटे रणजीत सिंह के रूप में हुई।

सिंगर की पत्नी ने बताया पूरा मामला क्या था

रिपोर्ट के मुताबिक, रणजीत सिद्धू की पत्नी का बयान भी सामने आया है। सिंगर की वाइफ ने आरोप लगाया कि पति का झगड़ा रिश्तेदारों के साथ चल रहा था। उनके रिश्तेदार लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। रणजीत ने रिश्तेदारों से तंग आकर ही खुदकुशी की है।

रिश्तेदारों से तंग आकर किया सिंगर ने सुसाइड!

रणजीत सिद्धू की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। तब से ही रिश्तेदारों के साथ उनका झगड़ा चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम भी हो चुका है और शव परिवार को सौंप दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.