Select Date:

इंग्लैंड में हार्ट अटैक से पंजाबी युवक की मौत पिता बोले सारी जमा पूंजी लगा भेजा, 14 साल मुंह नहीं देखा

Updated on 26-12-2023 01:26 PM

पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले युवक की इंग्लैंड में हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक 2009 में इंग्लैंड गया था। युवक के पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी रिटायरमेंट के बैनिफिट समेत सारी जमा-पूंजी बेटे पर लगा दी। वह कहता था कि इंग्लैंड का परमानेंट सिटीजन बनकर नए साल पर घर लौटेगा लेकिन अब उसकी देह लाने की भी मुश्किल हो गई है।

बटाला के तलवंडी भरत के रहने वाले सुखदेव सिंह ने बताया कि उनका बेटा तलविंदर सिंह (35) साल का था। मां-बाप का सपना पूरा करने के लिए वह 2009 में इंग्लैंड गया था। 14 साल पहले जब उन्होंने बेटे को विदेश भेजा तो बिजली बोर्ड से रिटायरमेंट के वक्त मिली सारी पूंजी लगा दी।

उसको विदेश भेजने पर करीब 16 लाख खर्च हुए। तब यही सोचा कि बेटा उनकी घर की आर्थिक हालत सुधार देगा। 14 साल उन्होंने आमने-सामने बेटे का मुंह भी नहीं देखा। बेटा अक्सर कहता था कि इंग्लैंड में पक्का होकर ही घर लौटेगा।

फिर बीती रात अचानक 2 बजे फोन आया कि तलविंदर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें यकीन नहीं हुआ क्योंकि बेटे ने कहा था कि पीआर मिलते ही नए साल पर घर आऊंगा।

उन्होंने वहां किसी जानकार को फोन किया। उसे पूछा कि सच क्या है। उसने भी बता दिया कि उनके बेटे की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि अब वे चाहते हैं कि बेटे का अंतिम संस्कार यहां कर सकें। आखिरी बार उसका चेहरा देख सकें। सरकार हमारी मदद करे और बेटे की मृत देह को भारत मंगवा दे।

मां अमरजीत कौर ने कहा कि बड़ी मुश्किल से बेटे को विदेश भेजा था। उसने वहां भी मेहनत कर रुपए जमा किए। वह रुपए भी पीआर लेने के लिए वहीं खर्च कर दिए। अब वही दुनिया से चला गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.