पुष्पा 2: नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन का खूंखार अवतार, पटना में लॉन्च होगा ट्रेलर, अक्षरा सिंह की होगी परफॉर्मेंस
Updated on
17-11-2024 12:12 PM
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग मूवी 'पुष्पा 2' का ट्रेलर आज रविवार को रिलीज होने वाला है। पटना में एक शानदार इवेंट में ट्रेलर लॉन्च होगा। इस दौरान सभी स्टार्स मंच पर एकसाथ नजर आएंगे। भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। इस धमाके से पहले अल्लू अर्जुन ने फिल्म से एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। बता दें कि फिल्म 3 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Allu Arjun ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह दो कुल्हाड़ियों को पकड़े हुए और एक भयंकर अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, '#Pushpa2TheRuleTrailer कल शाम 6:03 बजे आउट होगा।' उन्होंने जैसे ही पोस्टर शेयर किया, कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक ने लिखा, 'इंतजार।' दूसरे ने लिखा, 'एक्साइटमेंट का लेवल'। रश्मिका ने भी ये पोस्टर शेयर किया है, जिस पर लोग प्यार बरसा रहे हैं।
ट्रेलर रिलीज होने से पहले 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर:
पटना में 17 नवंबर को शाम 5 बजे गांधी मैदान में 'पुष्पा 2' का ट्रेलर लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के इस इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है।
अक्षरा सिंह करेंगी परफॉर्म
इस इवेंट में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह अपनी दमदार परफॉर्मेंस देंगी। मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर इसका ऐलान कर दिया गया है।
जोरशोर से चल रही है तैयारी
इस इवेंट के लिए गांधी मैदान में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। फिल्म के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जा रहे हैं। तैयारियों के दौरान ही काफी भीड़ नजर आ रही है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…