इतिहास रचने से सिर्फ 77 करोड़ दूर है 'पुष्पा 2', 13वें दिन फिर गिरी कमाई, पर मचा दी सनसनी
Updated on
18-12-2024 03:32 PM
अल्लू अर्जुन की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2' वीकडेज में थोड़ी धीमी जरूर पड़ने लगी है, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी बेहतरीन है। सोमवार के बाद मंगलवार को देश में इस एक्शन-ड्रामा की कमाई करीब -10% गिरी है। 13वें दिन की कमाई के लिहाज से इसने 'बाहुबली 2' के बाद देश में सबसे अधिक कारोबार किया है। खास बात ये है कि 'पुष्पा 2- द रूल' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने से महज 77.12 करोड़ दूर है। उम्मीद यही है कि यह अपने तीसरे वीकेंड तक इंडियन सिनेमा की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड बना लेगी। हालांकि, वरुण धवन की 'बेबी जॉन' भी इसके रास्ते में खड़ी है।
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी 'पुष्पा 2' का बजट करीब 500 करोड़ रुपये है। लेकिन इसने 13 दिनों में सिर्फ देश में ही अपनी लागत से 47.55% अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म अभी अपने दूसरे हफ्ते में है, जबकि लाइफटाइम कमाई के लिए इसे अभी लंबा सफर तय करना है। हालांकि अब तक सिनेमाघरों में एकछत्र राज कर रही 'पुष्पा 2' को शुक्रवार को चुनौती मिलने वाली है। वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की एक्शन फिल्म 'बेबी जॉन' इसे नुकसान पहुंचाने का दम रखती है।
'पुष्पा 2- द रूल' बॉक्स ऑफिस कलेकशन डे 13
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा 2- द रूल' ने मंगलवार को देश में सभी 5 भाषाओं में कुल 24.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले सोमवार को इसने 26.95 करोड़ रुपये कमाए थे। 13वें दिन सबसे अधिक 18.50 करोड़ रुपये की कमाई हिंदी वर्जन से हुई है, जबकि फिल्म ने अपनी मूल भाषा तेलुगू से 4.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। तमिल वर्जन से 1.10 करोड़ रुपये की आमद हुई है, वहीं मलयालम और कन्नड़ में 15-15 लाख रुपये का कारोबार हुआ है।
टूटेगा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, देश में नंबर-1 फिल्म बनेगी 'पुष्पा 2'
गुरुवार 5 दिसंबर को रिलीज 'पुष्पा 2' ने देश में 13 दिनों में 953.30 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ यह देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनने की राह पर और आगे बढ़ गई है। यह रिकॉर्ड अभी साल 2017 में रिलीज 'बाहुबली 2' के नाम है, जिसने लाइफटाइम 1030.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। 'पुष्पा 2' अब इस रिकॉर्ड से महज 77.12 करोड़ पीछे है। अगले 5 दिनों में रविवार तक यह रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना है। कुल मिलाकर, 'पुष्पा 2' अपने तीसरे वीकेंड तक भारतीय सिनेमा के लिए एक नया इतिहास रचने वाली है।
'पुष्पा 2' कलेक्शन वर्ल्डवाइड डे 13
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की यह फिल्म वहां भी 'बाहुबली 2' (1788.06 करोड़) को पछाड़ने की तैयारी में हैं। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'पुष्पा 2' अभी तीसरे नंबर पर है। लिस्ट में पहले नंबर पर आमिर खान की 'दंगल' (1338.20 करोड़) है। बीते 13 दिनों में 'पुष्पा 2' ने वर्ल्डवाइड करीब 1348 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें से विदेशों में करीब 229 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है।
14वें दिन टूटेगा हिंदी में सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड
'पुष्पा 2' अब हिंदी में भी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने वाली है। इसने 13 दिनों में हिंदी वर्जन से 591.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि बुधवार को 14वें दिन यह 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड तोड़ देगी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने लाइफटाइम 597.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हिंदी में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में इन दोनों के बाद शाहरुख खान की 'जवान' का नाम है, जिसने 582.31 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि उसके बाद सनी देओल की 'गदर 2' है, जिसने 525.7 करोड़ का कारोबार किया था।
13 दिनों में 'पुष्पा 2' की किस भाषा में कितनी कमाई
देश में बीते 13 दिनों की कमाई का गणित देखें तो 'पुष्पा 2' ने 953.30 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन में से सबसे अधिक 591.10 करोड़ रुपये की कमाई हिंदी वर्जन से की है। इसके बाद वर्जन से 290.90 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। तमिल वर्जन से 50.65 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। जबकि मलयालम से 13.78 करोड़ और कन्नड़ से 6.87 करोड़ रुपये का बिजनस हुआ है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…