Select Date:

'पुष्पा' एक्ट्रेस ने की विक्की कौशल के 'ऑब्सेस्ड' डांस की नकल, बताया- क्यों फेवरेट है ये गाना

Updated on 11-07-2023 02:35 PM
फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल 'ऑब्सेस्ड' गाने 'गड्डियां उचिया रखिया' पर डांस ने खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके डांस स्टेप्स और अंदाज को लेकर खूब चर्चा रही थी और विक्की के इस डांस की कॉपी बाकी लोगों ने भी की। अब साउथ की 'पुष्पा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी विक्की कौशल के इस डांस की नकल करती दिख रही हैं और ये लेटेस्ट वीडियो इस वक्त खूब चर्चा में है।

'पुष्पा' से अपने 'सामी सामी' गाने को लेकर मशहूर रहीं रश्मिका इस बार विक्की कौशल के 'ऑब्सेस्ड' डांस को रीक्रिएट करती दिख रही हैं। रश्मिका 'गड्डियां उचिया रखिया' पर विक्की कौशल के तरह ही लटके-झटके दिखाने की कोशिश कर रही हैं।

रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाया अपने फेवरेट सॉन्ग पर डांस

बता दें कि रश्मिका ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था और लोगों ने उनसे कई सवाल पूछे। इसी दौरान एक फैन ने उनके पसंदीदा गाने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह ट्रेंडिंग पंजाबी ट्रैक 'ऑब्सेस्ड' की दीवानी हैं। उन्होंने इसी वायरल गाने पर डांस करते हुए ये वीडियो पोस्ट किया जिसे इन दिनों विक्की के गाने से जाना जाता है।

रश्मिका ने कहा- विक्की कौशल की वजह से इस गाने की हैं फैन

रश्मिका ने ये भी बताया है कि विक्की कौशल की वजह से ही वो इस गाने से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि विक्की कौशल के प्रभावशाली डांस मूव्स इंटरनेट पर वायरल होने के बाद 'ऑब्सेस्ड' ट्रैक को और भी अधिक पॉप्युलैरिटी मिली है। रश्मिका अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसकी शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्म का निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जिसमें रणबीर कपूर और अनिल कपूर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.