'पुष्पा राज' का चला जादू, फिल्म देख लोग बोले- नेशनल अवॉर्ड पक्का, फिर टूटेंगे रिकॉर्ड
Updated on
05-12-2024 04:56 PM
पुष्पा का राज एक बार फिर छाने को तैयार है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2' पांच दिसंबर को रिलीज हो गई है। 3 घंटे 20 मिनट लंबी इस फिल्म में एक आम मजदूर रहे पुष्पा की कहानी है, जो कभी चंदन की लकड़ियों की स्मगलिंग करता था और आज सबसे बड़ा स्मगलर बन गया है। अब उसी का यानी पुष्पा का राज है, पर अब उसके काफी दुश्मन भी हैं और एसपी भंवर सिंह यानी फहाद फासिल भी उसके पीछे हैं। 'पुष्पा 2' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी धमाकेदार ओपनिंग रहने वाली है।
करीब 500 करोड़ के बजट में बनी 'पुष्पा 2' को चार दिनों का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है। वहीं एडवांस बुकिंग से ही इसने सभी पांच भाषाओं में 105.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'पुष्पा 2' की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से ही शुरू हो गई थी। इतनी कमाई के साथ यह अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी। देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी 'पुष्पा 2' तगड़ी ओपनिंग करने वाली है।
अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' के लिए जीता था नेशनल अवॉर्ड
'पुष्पा 2' साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा' का सीक्वल है। तब उस फिल्म ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे और जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। यही नहीं, अल्लू अर्जुन ने पुष्पाराज के रोल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…