पुतिन और प्रिगोझिन की नहीं हुई थी मीटिंग, वैगनर चीफ मर चुका है... अमेरिकी जनरल का दावा
Updated on
14-07-2023 02:10 PM
वॉशिंगटन: पिछले महीने रूस के खिलाफ एक असफल विद्रोह करने वाले प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के ठिकाने को लेकर अटकलें लग रही हैं। अमेरिका के एक पूर्व अधिकारी का दावा है या तो प्रिगोझिन मर चुके हैं और या फिर वह जेल में हैं। रिटायर्ड अमेरिकी जनरल रॉबर्ट अब्राम्स के मुताबिक हाल ही में क्रेमलिन ने 29 जून को पुतिन और प्रिगोझिन के बीच बैठक की पुष्टि की थी, जो झूठी है। एबीसी न्यूज के साथ कई विषयों पर बातचीत के दौरान उन्होंने यह दावा किया।
नाटो शिखर सम्मेलन और यूक्रेन के संघर्ष जैसे कई मुद्दों पर उन्होंने बात की। इस दौरान उन्होंने वैगनर ग्रुप के विद्रोह का भी वर्णन किया। अब्राम्स ने कहा, 'मेरा मानना है कि शायद ही हम कभी प्रिगोझिन को फिर से सार्वजनिक रूप से देख पाएंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि या तो वह कहीं छुप गया है, या जेल भेज दिया गया है या फिर उसे मार दिया गया है।' प्रिगोझिन के जिंदा होने की संभावना पर उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि वह जिंदा है और अगर है तो कहीं जेल में है।
पुतिन और प्रिगोझिन की नहीं हुई मीटिंग
हाल ही में रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की ओर से कहा गया था कि विद्रोह के कुछ दिनों बाद 29 जून को पुतिन और प्रिगोझिन के बीच मुलाकात हुई थी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इसकी पुष्टि की थी। अब्राम ने इस मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे हैरानी होगी अगर हम इस मीटिंग का असल में कोई प्रमाण देख सकें, जिससे पता चल सके कि दोनों की सच में मुलाकात हुई थी। मुझे लगता है मीटिंग की बात फर्जी है।'
मीटिंग में क्या हुआ था
दिमित्री पेसकोव ने कहा कि वैगनर आर्मी के कमांडर समेत प्रिगोझिन के साथ राष्ट्रपति पुतिन ने मीटिंग की थी। इस मीटिंग में कुल 35 लोग शामिल थे। पेसकोव के मुताबिक यहां राष्ट्रपति ने यूक्रेन की लड़ाई में वैगनर आर्मी की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने यह भी दावा किया था कि पुतिन ने वैगनर कमांडरों के तर्क सुने और उन्हें एक बार फिर नौकरी का ऑफर दिया। प्रिगोझिन की अपील थी कि रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव को पद से हटाया जाए, लेकिन दोनों ही अपने पद पर है। हाल ही में यह भी खबर आई थी कि प्रिगोझिन को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को मारने का काम पुतिन ने सौंपा है। इसके बारे में आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…