पाकिस्तान की दोगली चाल से भड़के पुतिन, यूक्रेन के विदेश मंत्री की यात्रा से नाराज रूस ने उठाया ये कदम
Updated on
21-07-2023 03:55 PM
इस्लामाबाद: यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान को रूस ने संकट के समय मदद की है। ऐसे में यूक्रेन के विदेश मंत्री की इस यात्रा को लेकर रूस नाराज दिख रहा है। पाकिस्तान भी इस मौके पर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। पाकिस्तान ने यहां पहले ही दिन कह दिया है कि दोनों देशों के बीच हथियारों से जुड़ी कोई भी डील नहीं हुई है। पाकिस्तान का कहना है कि वह यूक्रेन को हथियार नहीं दे रहा। हालांकि कई रिपोर्ट्स यह भी कहती रही हैं कि पाकिस्तान सीधे तौर पर नहीं, बल्कि किसी तीसरे देश के जरिए यूक्रेन तक हथियार पहुंचा रहा है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यूक्रेन के विदेश मंत्री चाहते हैं कि पाकिस्तान अपना न्यूट्रल पक्ष छोड़कर यूक्रेन का साथ दे। पाकिस्तानी पत्रकार कामरान यूसुफ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि रूस इस यात्रा से खुश नहीं दिख रहा। इसके पीछे उन्होंने दो कारण भी बताए हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेनी विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रूसी पत्रकार को पाकिस्तान ने बाहर कर दिया था। यूक्रेन के कहने पर पाकिस्तान ने ऐसा किया था, जिसके बाद माना जा रहा है कि रूस इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर कर सकता है।
पत्रकार को निकालने से भड़केगा रूस
रिपोर्ट के मुताबिक जिस रूसी पत्रकार को पाकिस्तान ने बाहर किया था वह आम तौर पर विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में दिख जाते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन शामिल होगा और कौन नहीं ये फैसला लेना पाकिस्तान का अधिकार है। लेकिन यूक्रेन के कहने पर एक रूसी पत्रकार को निकाल देना रूस को भड़काने के लिए काफी है। इसके अलावा हाल ही में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक रात्रिभोज का आयोजन किया था। इसमें पाकिस्तान में मौजूद हर देश के दूतावास से राजदूत और उच्चायुक्त मौजूद थे। लेकिन इसमें रूस के राजदूत शामिल नहीं हुए।
पाकिस्तान के डिनर में शामिल नहीं हुआ रूस
दरअसल पाकिस्तान में गठबंधन सरकार का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में बिलावल ने मंगलवार को एक फेयर-वेल डिनर का आयोजन किया था। यहां पाकिस्तान ने भारत, यूक्रेन, अमेरिका और चीन समेत सभी देशों के राजनयिकों को बुलाया था। इस डिनर में शामिल होने के लिए रूस को आमंत्रित किया गया था, जिस पर रूस ने कहा था कि उसके राजदूत इसमें समय की कमी के कारण शामिल नहीं हो सकते। इस पूरे डिनर में रूस का कोई भी प्रतिनिधि नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन के विदेश मंत्री की यात्रा से रूस खुश नहीं है और अपना विरोध इस तरह दर्ज कराया है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…