Select Date:

सीक्रेट मीटिंग में पुतिन ने की थी वैगनर ग्रुप की तारीफ, जेलेंस्की पर क्या हमले का मिला था आदेश?

Updated on 11-07-2023 01:20 PM
मॉस्को: रूस में असफल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के साथ रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मीटिंग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन ने इस सीक्रेट मीटिंग में प्रिगोझिन को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को मारने का आदेश दिया है। येवगेनी प्रिगोझिन विद्रोह के दौरान अपने 25,000 सैनिकों के साथ राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। उनकी सेना जब मॉस्को से 300 किमी दूर थी, तभी बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने एक डील कराई जिसके तहत प्रिगोझिन को रूस छोड़ कर बेलारूस में रहना था।

लेकिन अब रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि 29 जून को प्रिगोझिन और पुतिन के बीच मीटिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि पुतिन ने उन्हें निर्वासन में जाने के लिए भी नहीं कहा। एक्सप्रेस.यूके की रिपोर्ट के मुताबिक नोबेल पुरस्कार विजेता पत्रकार दिमित्री मुराटोव का मानना है कि वैगनर प्रमुख को पुतिन ने माफी के बदले जेलेंस्की को मारने का काम सौंपा होगा। माना जा रहा है कि अब एक बार फिर यूक्रेन पर रूस की तरफ से भीषण हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रिगोझिन ने पुतिन से माफी मांगने की जगह उसे फिर से युद्ध लड़ने का आदेश देने को कहा होगा।

प्रिगोझिन को बताया था देशद्रोही

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुष्टि की है कि पुतिन और प्रिगोझिन के बीच 29 जून को मीटिंग हुई थी। यह सीक्रेट मीटिंग असफल विद्रोह के पांच दिनों बाद हुई थी। कथित तौर पर पुतिन ने तख्तापलट की कोशिशों के बारे में पहले से जानकारी होने के संदेह में वरिष्ठ जनरलों का सफाया शुरू कर दिया है। रूस के सरकारी चैनल पर पुतिन ने प्रिगोझिन को देशद्रोही कहा था। लेकिन अब शायद निजी तौर पर उन्होंने यू-टर्न ले लिया है। दोनों के मुलाकात का खुलासा सबसे पहले फ्रांसीसी अखबार लिबरेशन ने खुफिया सूत्रों के हवाले किया था। बाद में रूस ने इसकी पुष्टि की।

मीटिंग में थे 35 लोग

दिमित्री पेसकोव के मुताबिक इस मीटिंग में कुल 35 लोग थे। मीटिंग तीन घंटे तक चली। मीटिंग के दौरान प्रिगोझिन और वैगनर आर्मी के वरिष्ठ कमांडर शामिल थे। आश्चर्यजनक रूप से पुतिन ने इस मीटिंग में यूक्रेन युद्ध को लेकर वैगनर ग्रुप की तारीफ की। पेसकोव के मुताबिक वैगनर ग्रुप के कमांडर्स ने पुतिन के लिए वफादारी को दोहराया। पश्चिमी मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रिगोझिन ने संभवतः पुतिन के लिए यूक्रेन पर एक और हमला करने को कहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.