Select Date:

पुतिन बोले- मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता उनकी नीति भारत-रूस रिश्तों की गारंटी है

Updated on 08-12-2023 02:03 PM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद रूस और भारत के रिश्तों की गारंटी हैं। उन्हें राष्ट्रीय हितों के विपरीत फैसले लेने के लिए डराया या मजबूर नहीं किया जा सकता।

पुतिन ने कहा- जब राष्ट्रीय हितों की रक्षा की बात आती है तो PM मोदी के सख्त रुख की तारीफ की जाती है। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मोदी को ऐसे कोई भी काम करने, कदम उठाने और निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है जो भारत और भारतीय लोगों के खिलाफ हो।

मोदी के रुख से हैरानी होती है, पुतिन की 3 बड़ी बातें

  • रूसी मीडिया स्पूतनिक के मुताबिक पुतिन मॉस्को में आयोजित 14वें VTB इन्वेस्टमेंट फोरम 'रूस कॉलिंग' में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'रूस और भारत के रिश्ते लगातार डेवलप हो रहे हैं और इसकी गारंटी प्रधानमंत्री मोदी की नीति है। ईमानदारी से कहूं तो कभी-कभी भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर उनके सख्त रुख से मुझे हैरानी भी होती है।'
  • राष्ट्रपति पुतिन ने चीन का साथ निभाते रहने की बात कही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया था कि रूसी हथियारों में लगे चीनी उपकरणों से जासूसी हो रही है। पुतिन ने बैठक के दौरान कहा- टेक सेक्टर में चीन के साथ हमारी भागीदारी जारी रहेगी।
  • शीत युद्ध के वक्त को याद करते हुए पुतिन ने कहा कि अमेरिका और उसके साथ देश तब भी अपने दबदबे को बनाए रखने के लिए इकोनॉमिक सैंक्शन यानी आर्थिक पाबंदियों का इस्तेमाल करते थे। हमने तब भी उनका सामना किया। अगर हम मिलकर चले और एक दूसरे का साथ दें तो ये पाबंदियां फेल हो जाएंगी।
  • पुतिन पहले भी मोदी और भारत की तारीफ कर चुके हैं...

    6 अक्टूबर 2023: भारत आजाद देश
    पुतिन ने भारत-रूस के रिश्तों पर पश्चिमी देशों को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था- पश्चिमी देश भारत और रूस के बीच दरार डालने की कोशिश न करें। ऐसा करना पॉइंटलेस है, क्योंकि भारत एक आजाद देश है और अपने नागरिकों के हितों के लिए काम करता है।

    ब्लैक सी के पास स्थित सोची शहर में एक संबोधन के दौरान पुतिन ने कहा था- पश्चिमी देश हर उस देश के लिए एक दुश्मन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं जो उनके एकाधिकार से सहमत नहीं है, लेकिन भारत सरकार अपने देश के हित में स्वतंत्र रूप से काम कर रही है।

  • 4 अक्टूबर 2023: मोदी बहुत बुद्धिमान व्यक्ति
    फाइनेंशियल सिक्योरिटी पर एक ओलंपियाड को संबोधित करते हुए पुतिन ने मोदी को बुद्धिमान व्यक्ति बताया था। उन्होंने कहा था- PM मोदी बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति हैं। हमारे उनसे बहुत अच्छे राजनीतिक रिश्ते हैं। भारत और रूस सदियों से दोस्त और साझेदार रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है। ये दोनों देशों के हित में है।

  • 13 सितंबर ​​​​​​2023,भारत को फॉलो करना चाहिए
    पुतिन ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा था- पहले हमारे पास अपने देश में बनी कारें नहीं थीं, लेकिन अब हैं। यह सच है कि वे ऑडी और मर्सिडीज की तुलना में कम अच्छी दिखती हैं, लेकिन ये कोई समस्या नहीं है। हमें रूस में बनी गाड़ियां इस्तेमाल करनी चाहिए।

    हमें अपने सहयोगी देश भारत को फॉलो करना चाहिए। वे देश में ही गाड़ियां बना रहे हैं और उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। हमें यह तय करना चाहिए कि किस वर्ग के अधिकारी कौनसी कारें चला सकते हैं, इससे वे घरेलू कारों का इस्तेमाल करेंगे।

  • 29 जून 2023​​​​​, मेक इन इंडिया की तारीफ
    पुतिन ने मेक इन इंडिया की तारीफ करते हुए कहा था- भारत एक ऐसा देश है, जो कंपनियों को अपने देश में आकर काम करने के लिए बढ़ावा दे रहा है। हमारे खास दोस्त PM नरेंद्र मोदी ने कई सालों पहले मेक इन इंडिया की शुरुआत की थी। आज भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका असर साफ नजर आ रहा है।

    उन्होंने रूस में घरेलू प्रोडक्ट्स और ब्रैंड्स को बढ़ावा देने के लिए भारत का उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा था- ऐसे समय में जब पश्चिमी देश लगातार रूस के साथ व्यापार पर पाबंदी लगा रहे हैं, हमें भारत की तरह अपने देश की कंपनियों को बढ़ावा देते हुए उन्हें एक बेहतर मार्केट उपलब्ध करवाना चाहिए।

  • 28 अक्टूबर 2022: मोदी सच्चे देशभक्त
    पुतिन ने मोदी को सच्चा देशभक्त बताया था। मॉस्को में वाल्डाई डिस्कशन क्लब की 19वीं एनुअल मीटिंग में उन्होंने कहा था कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास में जबरदस्त सफलता हासिल की है। भारत का भविष्य शानदार है। मेक इन इंडिया का उनका विचार अर्थव्यवस्था और मूल्यों के लिहाज से एकदम सही है।

    पुतिन ने कहा था- फ्यूचर भारत का है, क्योंकि यहां दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। मोदी एक आइस ब्रेकर की तरह हैं। वह अपने लोगों के हितों की रक्षा करना अच्छे से जानते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी उन लोगों में से एक हैं जो इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी को लागू करने में माहिर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.