भेष बदलने में 'माहिर' है पुतिन का सबसे बड़ा दुश्मन, कहां है वैगनर चीफ प्रिगोझिन? बना सबसे बड़ा रहस्य
Updated on
07-07-2023 07:28 PM
मॉस्को: रूस में कुछ समय के लिए विद्रोह की शुरुआत करने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन कई दिनों से दिखाई नहीं दिए हैं। वह कहां हैं इसे लेकर एक बार फिर रहस्य बन गया है। अभी तक कहा जा रहा था कि वह बेलारूस में हैं। लेकिन बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने पुष्टि की है कि प्रिगोझिन बेलारूस छोड़कर रूस जा चुके हैं। हालांकि रूस में भी वह कहां हैं यह भी रहस्य है। इस खबर के आने के बाद प्रिगोझिन की तलाश में उनके ठिकानों पर रेड की जा रही है। रूसी सुरक्षाबलों ने तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें प्रिगोझिन की हवेली की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने प्रिगोझिन से जुड़ी गतिविधियों पर टिप्पणी से मना कर दिया है। लुकाशेंको ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'वह बेलारूस की भूमि पर नहीं हैं।' लुकाशेंको ने ही वैगनर ग्रुप के विद्रोह के दौरान प्रिगोझिन और पुतिन के बीच डील कराई थी। इस डील के मुताबिक प्रिगोझिन रूस छोड़ कर बेलारूस में निर्वासन में रहेंगे। इसके बाद प्रिगोझिन ने मॉस्को की ओर बढ़ रहे अपने सैनिकों को वापस लौटने को कहा था।
कहां गए प्रिगोझिन?
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक प्रिगोझिन से जुड़ा एक बिजनेस जेट बुधवार को सेंट पीटर्सबर्ग से मॉस्कों के लिए उड़ा और फिर गुरुवार को उसे रूस के दक्षिण में देखा गया। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि प्रिगोझिन इसमें बैठे थे या नहीं। लुकाशेंको का कहना है कि वह आने वाले समय में पुतिन से मिलने के लिए वह सहमत हुए हैं और उनके साथ प्रिगोझिन की स्थिति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी साफ कहा है कि प्रिगोझिन पूरी तरह आजाद हैं, पुतिन उन्हें खत्म नहीं करेंगे।
रूप बदलने में माहिर हैं प्रिगोझिन
प्रिगोझिन के गायब होने के बाद उनकी शानदार हवेली पर रूसी सुरक्षा बलों ने छापा मारा। इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की गई थीं, जिसमें उनकी सोने की छड़ें और बंदूकें मिलीं। एक फोटो में विशाल हथौड़ा देखा जा सकता है, जिस पर लिखा है 'महत्वपूर्ण बातची में उपयोग के लिए।' एक अन्य तस्वीर से पता चलता है कि वैगनर चीफ को रूप बदलने में भी महारत हासिल है। दरअसल उनकी हवेली में एक अलमारी में कई तरह के रंगों के नकली बाल (विग) और दाढ़ी देखने को मिली।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…