प्लेन क्रैश में मरने वाला पुतिन का दुश्मन प्रिगोझिन ही है, हो गई पुष्टि, रूस में डीएनए जांच से हुआ खुलासा
Updated on
28-08-2023 01:48 PM
मास्को: रूस की जांच समिति ने पुष्टि की है कि निजी सैन्य संगठन ‘वैग्नर’ के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने रविवार को एक बयान में कहा कि फॉरेंसिक जांच के बाद, दुर्घटनास्थल पर मिले सभी 10 शवों की पहचान की गई। बयान में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि दुर्घटना का कारण क्या हो सकता है। वैगनर आर्मी चीफ ने जून में रूस के खिलाफ विद्रोह किया था। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका।
रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि प्रिगोझिन (62) और उनके शीर्ष सहयोगियों को लेकर जा रहा एक निजी विमान मॉस्को के उत्तर पश्चिम में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच रास्ते में विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सभी सात यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सत्ता को चुनौती देने वाले सशस्त्र विद्रोह का प्रिगोझिन के नेतृत्व करने के दो महीने बाद यह घटना घटी थी।
विस्फोट के कारण हुआ धमाका
अमेरिका के शुरुआती खुफिया आकलन से निष्कर्ष निकाला गया था कि जानबूझकर किए गए विस्फोट के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। रूस ने इस निष्कर्ष को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से झूठ बताया था। शुरुआती खुफिया आकलन का वर्णन करने वाले पश्चिमी देशों के अधिकारियों में से एक ने कहा कि यह साफ है कि प्रिगोझिन को टार्गेट किया गया था और पुतिन का ‘अपने आलोचकों को चुप कराने की कोशिश का एक लंबा इतिहास रहा है।’
पहले भी हुआ था हादसा
बिना किसी सबूत के प्रिगोझिन के मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले भी प्रिगोझिन के विमान हादसे में मारे जाने की बात आ चुकी हैं। साल 2019 में कांगो में उन्हें एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट हादसे में मृत घोषित कर दिया गया था। हालांकि सिर्फ तीन दिनों बाद ही वह दुनिया के सामने आ गए।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…