पीवी सिंधु का बढ़ाया हौसला, लहराया तिरंगा... राम चरण और पूरी फैमिली ने देखा पेरिस ओलंपिक विलेज का एक-एक कोना
Updated on
29-07-2024 04:54 PM
साउथ की स्टार फैमिली चिरंजीवी, उनकी वाइफ सुरेखा, बेटा राम चरण, बहू उपासना कामिनेनी और पोती क्लिन कारा हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। वे अभी भी पेरिस में हैं। उन्होंने हैदराबाद की रहने वाली और भारत की टॉप बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु को मैच के दौरान खूब सपोर्ट किया और ये देख पीवी सिंधु की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पूरे परिवार को वेन्यु पर जिम से लेकर खाने के एरिया तक, एक-एक कोना दिखाया। उपासना ने सोशल मीडिया पर ढेर सारे फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं।
PV Sindhu ने रविवार को मालदीव के फातिमा अब्दुल रज्जाक के खिलाफ मैच खेला। इस दौरान Ram Charan और उनकी वाइफ Upasana Kamineni भी मौजूद रहे। उन्होंने मैच के दौरान पीवी सिंधु का खूब उत्साह बढ़ाया, जिसके बाद खिलाड़ी ने पूरे परिवार का खूब अभिवादन किया।
पीवी सिंधु ने कराई ओलंपिक विलेज की सैर
इसके बाद पीवी सिंधु ने स्टार फैमिली को ओलंपिक विलेज का टूर करवाया। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए बने जिम से लेकर डाइनिंग एरिया तक, एक-एक कोना दिखाया। उपासना अपने फॉलोअर्स को वर्चुअल टूर भी देती हैं। एक वीडियो में पीवी सिंधु ने राम चरण और उपासना के पालतू डॉग राइम को भी खूब दुलारा।
'पीवी सिंधु आप सच्चे रॉक स्टार हो'
राम चरण ने पीवी सिंधु के साथ फोटो शेयर की और हौसला बढ़ाते हुए कैप्शन में लिखा, 'जीत की ओर। ऑल द बेस्ट टीम इंडिया। पीवी सिंधु आप सच्चे रॉक स्टार हो।'
तिरंगे के साथ राम चरण और चिरंजीवी
दिग्गज एक्टर चिरंजीवी ने ट्विटर पर पेरिस ओलंपिक से नई फोटो शेयर की है, जिसमें वो परिवार संग नजर आ रहे हैं। उन्होंने और राम चरण ने देश का तिरंगा भी लहराया।
राम चरण की अपकमिंग मूवी 'गेम चेंजर'
वर्कफ्रंट की बात करें तो RRR एक्टर राम चरण को तेलुगू फिल्म 'गेम चेंजर' में देखा जाएगा। वो राम नंदन नाम के IAS ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर मूवी का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं, जो दीपिका के रोल में होंगी। ये दिसंबर 2024 में रिलीज होगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…