Select Date:

प्रगति मैदान टनल बनाने वाली कंपनी को PWD का नोटिस : दरारों की मरम्मत शुरू करने को कहा

Updated on 08-02-2024 01:21 PM

दिल्ली सरकार के पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (PWD) ने लार्सन एंड टूब्रो (L&T) कंपनी को नोटिस भेजकर प्रगति मैदान टनल की मरम्मत का काम शुरू करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कंपनी पर 500 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसके जवाब में L&T कंपनी ने कहा है कि उन्होंने PWD पर 500 करोड़ रुपए का क्लेम किया है।

PWD ने 3 फरवरी को भेजे गए नोटिस में कंपनी को बताया था कि टनल में कई जगहों पर दीवरों से लगातार पानी लीक हो रहा है। टनल और अंडरपास में कई जगहों पर बड़ी दरारें भी हैं। वहीं, टनल के अंदर ड्रेनेज सिस्टम में भी कई खामियां हैं, जिनकी वजह से टनल में पानी भरने की समस्या होती है। PWD ने कंपनी से 15 दिन में जवाब मांगा है।

PM मोदी ने 19 जून, 2022 को प्रगति मैदान इंटीग्रेटिड ट्रांजिट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत 1.3 किमी लंबी इस टनल और पांच अंडरपास का उद्घाटन किया था। इसके बाद बरसात का मौसम आते ही टनल में पानी भरने की वजह से कई मौकों पर इसे बंद रखना पड़ा। ये टनल 777 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई थी।

टनल में पानी भरने से बढ़ गई ट्रैफिक की समस्या
PWD के नोटिस में कहा गया है कि समय बीतने के साथ इस प्रोजेक्ट में ऐसी खामियां सामने आने लगीं जो न सिर्फ टेक्निकल थीं, बल्कि डिजाइन की गड़बड़ियां थीं। सबसे बड़ी परेशानी अंडरपास में जगह-जगह पानी भरने की थी। मानसून सीजन के दौरान पूरा प्रोजेक्ट ही लोगों के लिए बंद रखना पड़ा। इसकी वजह से आसपास के रास्तों पर पहले से ज्यादा ट्रैफिक ब्लॉक हुआ और प्रोजेक्ट का जो उद्देश्य था, वह पूरा नहीं हो पाया।

PWD का आरोप- कंपनी ने लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई
PWD ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का डिजाइन और एग्जीक्यूशन L&T के पास था और इसमें किसी सरकार संस्था की कोई भूमिका नहीं रही। लोगों ने जो परेशानी झेली और उनकी सुरक्षा में जो खतरा पैदा हुआ उसके लेकर कंपनी ने सही वक्त पर कार्रवाई नहीं की। कंपनी ने सिर्फ आम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही दिखाई बल्कि एग्रीमेंट की शर्तों का भी उल्लंघन किया है।

PWD ने इस नोटिस में कंपनी से कहा है कि ये मामला बेहद अर्जेंट है, इसलिए आपको ये बताने के लिए 15 दिन का समय दिया रहा है कि आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होनी चाहिए। आपको 500 करोड़ रुपए का टोकन अमाउंट भी जमा कराना होगा और जिन जगहों को मार्क किया गया है, वहां जल्द से जल्द रिपेयर का काम शुरू करना होगा।

PWD ने तीन बार टनल का हाई लेवल इंस्पेक्शन किया
नोटिस में कहा गया कि L&T कंपनी को साल 2017 में टनल का प्रोजेक्ट दिया गया था। कंपनी ने 4 साल 7 महीनों में प्रगति मैदान टनल और अंडरपास बनाया। बीते 18 महीनों में PWD ने कंपनी के अधिकारियों के साथ टनल की खामियों को जानने के लिए अगस्त, सितंबर और इस साल 17 जनवरी को तीन बार हाई लेवल इंस्पेक्शन किया। इसके बाद भी कंपनी ने इन कमियों को ठीक नहीं किया। ऐसे में नोटिस भेजने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.