10 गुना सब्सक्राइब हुआ Pyramid Tecnoplast का आईपीओ, आज है आखिरी दिन, जानिए क्या चल रहा GMP
Updated on
22-08-2023 01:32 PM
नई दिल्ली : पिरामिड टेक्नोप्लास्ट लिमिटेड का आईपीओ (Pyramid Tecnoplast IPO) 18 अगस्त 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था। आज इस आईपीओ में बोली लगाने का आखिरी दिन है। ग्रे मार्केट में मंगलवार दोपहर पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का शेयर 22 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखा है। आईपीओ में शेयर की प्राइस 166 रुपये है। जीएमपी के हिसाब से देखें तो यह शेयर 13.25 फीसदी के प्रीमियम के साथ 188 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। यह 153.05 करोड़ रुपये का आईपीओ है। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो आज आखिरी दिन है।
पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का सब्सक्रिप्शन स्टेटस
मंगलवार दोपहर तक पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ 10 गुना सब्सक्राइब (Pyramid Tecnoplast Subscription Status) किया जा चुका था। आज इस आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन है। यह आईपीओ रिटेल कैटेगरी में 9.91 गुना सब्सक्राइब हुआ है। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट का आईपीओ योग्य संस्थागत खरीदारों की कैटेगरी में 1.60 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा मंगलवार दोपहर तक यह इश्यू गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 15.27 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह आईपीओ पहले दिन 1.63 गुना और दूसरे दिन 5.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
पिरामिड टेक्नोप्लास्ट आईपीओ: पैसा लगाएं या नहीं?
कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स के बारे में बताते हुए एक्सिस कैपिटल ने कहा, 'उनकी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स पॉलीमर ड्रम, कार्बाइन, जरी कैन, आईबीसी एंड एमएस ड्रम और संबंधित सामान के निर्माण के लिए गुणवत्ता, पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों द्वारा आईएसओ 9001:2015/ आईएसओ 14001:2015/ आईएसओ 45001:2018 प्रमाणित हैं। इसके अलावा, उनके एमएस ड्रम भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हैं।' ब्रोकरेज ने आगे कहा कि कंपनी के पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के डिस्ट्रीब्यूटर्स या वेंडर्स साथ दीर्घकालिक संबंध हैं। वे किसी विशेष कंपोनेंट के लिए किसी एक स्रोत पर निर्भर नहीं हैं। इससे सप्लाई चेन से जुड़ा जोखिम नहीं है। इससे उन्हें अपने कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और साथ ही अपनी उत्पादों के लिए सर्वोत्तम संभव मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलती है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…