Select Date:

3 बार 27 तोपों की सलामी दी गई महारानी माग्ररेथ-II ने 52 साल बाद पद छोड़ा

Updated on 15-01-2024 01:47 PM

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक अब किंग बन गए हैं। महारानी माग्ररेथ-II ने रविवार को आधिकारिक तौर पर पद छोड़ने के बाद अपने बेटे फ्रेडरिक को राजगद्दी सौंपी। इस दौरान राजधानी कोपेनहेगन की सड़कों पर लाखों लोग जमा हुए।

द गार्डियन के मुताबिक, महारानी में एक त्यागपत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने प्रिंस फ्रेडरिक को किंग बनाए जाने की घोषणा की। इस दौरान किंग फ्रेडरिक को सैल्यूट ऑफ ऑनर के साथ 3 बार 27 तोपों की सलामी दी गई।

फरवरी 2023 में भारत आए थे प्रिंस फेडरिक
डेनमार्क के प्रिंस (अब किंग) फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस (अब क्वीन कंसोर्ट) मेरी एलिजाबेथ फरवरी 2023 में आगरा पहुंचे थे। दोनों ने ताजमहल और आगरा किला देखा और इस दौरे को लेकर विजिटर डायरी में कमेंट भी लिखा था। इस दौरान उन्होंने फोटोशूट भी कराया था।

1972 में क्वीन बनी थीं माग्ररेथ-II
क्वीन माग्ररेथ-II ने 14 जनवरी 1972 में पिता किंग फ्रेडरिक IX के निधन के बाद सिंहासन संभाला था। 52 साल बाद वो यह पद छोड़ रही हैं। ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ-II के बाद क्वीन माग्ररेथ-II ​यूरोप में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली दूसरी शासक के तौर पर जानी जाती हैं।

पीठ की सर्जरी के बाद पद छोड़ने का ख्याल आया
83 साल की क्वीन मार्ग्रेथ की फरवरी 2023 में पीठ की सर्जरी हुई थी। इसके बाद से उनके मन में पद छोड़ने का ख्याल आया। उन्होंने 1 जनवरी 2024 को लोगों को संबोधित करते हुए कहा था- पीठ की सर्जरी के बाद भविष्य के बारे में विचार करने का समय मिला। मुझे लगने लगा कि अब अपने बेटे को ताज की जिम्मेदारियां सौंपने का वक्त आ गया है। मैंने तय कर लिया है कि 14 जनवरी 2024 पद छोड़ने और बेटे को जिम्मेदारी सौंपने का सही समय होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.